एक्सप्लोरर

Dunki Second Day Advance Booking: 'सालार' की रिलीज के बाद खराब होगी 'डंकी' की हालत, शाहरुख खान की फिल्म ने दूसरे दिन की सिर्फ इतने करोड़ की कमाई

Dunki Second Day Advance Booking: 'सालार' की रिलीज के बाद 'डंकी' की कमाई का खेल बिगड़ सकता है. जानिए शाहरुख खान की फिल्म दूसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर चुकी है.

Dunki Second Day Advance Booking: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड 'डंकी' (Dunki) 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं और ऑडियंस भी किंग खान की मूवी की खूब तारीफ कर रहे हैं. एडवांस बुकिंग में 'डंकी' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन प्रभास (Prabhas) की 'सालार' रिलीज के साथ ही 'डंकी' की कमाई का खेल बिगाड़ सकती है और इसका ताजा उदाहरण एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े हैं.

'डंकी' ने एडवांस बुकिंग में दूसरे दिन बटोरे सिर्फ इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की 'डंकी' ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार के लिए एडवांस बुकिंग में (गुरुवार रात 10.30 बजे तक) 7.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वैसे ये अर्ली एस्टीमेट है. आने वाले कुछ घंटों में एडवांस बुकिंग के इस आंकड़े में और ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है. दूसरी तरफ, एडवांस बुकिंग में प्रभास की 'सालार' के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

एडवांस बुकिंग में 'डंकी' पर भारी पड़ी प्रभास की 'सालार'
कल यानी शुक्रवार (22 दिसंबर) को प्रभास की फिल्म 'सालार' रिलीज के लिए तैयार है और एडवांस बुकिंग में भी मूवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 'सालार' के पहले दिन के लिए (गुरुवार रात 10.30 बजे तक) 20,19,873 टिकट बिके चुके हैं. इस तरह प्रभास की फिल्म ने रिलीज से पहले ही सिर्फ एडवांस बुकिंग से 43.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है शाहरुख खान की 'डंकी'?
सैकनिल्क के अनुसार, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. आंकड़ों को देखा जाए तो प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) ने 'डंकी' के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा कमाई सिर्फ एडवांस बुकिंग में ही कर ली है.

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu ने इस वजह से करण सिंह ग्रोवर बनाया अपना हसबैंड, शादी के 7 साल बाद एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम
होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर संग किया काम

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget