एक्सप्लोरर

माफीनामे के बाद कपिल शर्मा ने फिर से किया ट्वीट कहा- मैंने दिल से लिखा, टीम ने डिलीट किया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा गुरुवार शाम को सलमान खान के सपोर्ट में किए ट्वीट्स को लेकर काफी चर्चाओं में आ गए हैं.

नई दिल्ली: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा गुरुवार शाम को सलमान खान के सपोर्ट में किए ट्वीट्स को लेकर काफी चर्चाओं में आ गए हैं. अभद्र भाषा से भरे ट्वीट्स में जहां कपिल ने सलमान खान का सपोर्ट किया था वहीं मीडिया को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था. हालांकि इसके बाद कपिल ने जानाकारी दी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था लेकिन कपिल ने अपने माफीनामे के ट्वीट को भी डिलीट कर दिया है.

इसके बाद कपिल ने रात 11:48 पर फिर से एक ट्वीट किया ये वाकई हैरान करने वाला है. कपिल ने माफीनामे के ट्वीट को डिलीट करने के बाद इस ट्वीट में लिखा, ''मैंने जो भी लिखा था अपने दिल से लिखा था.. मेरी टीम ने मेरे वो सभी ट्वीट डीलीट किए.. लेकिन मैं इस बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं.. वो कुछ रुपयों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है. बेशर्म.''

माफीनामे के बाद कपिल शर्मा ने फिर से किया ट्वीट कहा- मैंने दिल से लिखा, टीम ने डिलीट किया

हैरान करने वाली बात ये है कि कपिल ने इस ट्वीट को भी कुछ ही देर में डिलीट कर दिया. बता दें कपिल ने रात में किए इस ट्वीट में रिपोर्टर के लिए एक बार फिर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. कपिल ने कल शाम से एक एक कर कई सारे ट्वीट किए जिन्हें कुछ ही देर में वो डीलीट भी करते रहे.

ये है पूरा मामला:

कपिल शर्मा के अकाउंट से गुरुवार शाम को कई ट्वीट किए गए जिसमें कुछ ट्वीट्स सलमान खान के पक्ष में भी थे. सलमान का पक्ष लेते हुए कपिल के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बड़े फ़ख़्र से बताते हैं की हमने. शेर का शिकार किया… मैं मिला हूं उनसे. सलमान बहुत लोगों की मदद करता है.. अच्छा आदमी है.. मुझे नहीं पता उन्होंने ये किया है या नहीं. लेकिन उनके अच्छे पक्ष को देखा जाना चाहिए. घटिया सिस्टम. मुझे अच्छा काम करने दो.” आपको बता दें कि कपिल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिस वजह से हम आपको उन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स नहीं दिखा सकते.”

सलमान के समर्थन के बहाने कपिल ने की मीडिया पर गालियों की बरसात

इसके अलावा भी कई और ट्वीट किए गए जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन उनकी सफाई के बाद ऐसा लगा कि उनका अकाउंट हैक हुआ था. इस बारे में कपिल ने जानकारी देते हुए लिखा, "मेरा अकाउंट हैक हो गया था, कृपया पिछले अपमानजनक ट्वीट्स को अनेदखा कर दें. आप को हुई दिक्कत के लिए मैं माफी मांगता हूं." लेकिन कुछ ही देर में उनके अकाउंट से माफीनामे को भी हटा लिया गया. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि उनके अकाउंट के साथ आखिर हो क्या रहा है.

माफीनामे के बाद कपिल शर्मा ने फिर से किया ट्वीट कहा- मैंने दिल से लिखा, टीम ने डिलीट किया

मामला यहीं नहीं थमा माफीनामे के बाद कपिल शर्मा ने रात में फिर से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि माफीनामे से पहले जो भी ट्वीट किए गए थे वो कपिल ने अपनी मर्जी से लिखे थे लेकिन उनकी टीम ने सारे ट्वीट डिलीट कर दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget