एक्सप्लोरर

‘सुनाई देती है जिस की धड़कन तुम्हारा दिल या..’ वो दौर था जब शब्बीर कुमार के गाने करते थे दिलों पर राज

80 और 90 के दशक के बेहतरीन बॉलीवुड सिंगर्स में से एक शब्बीर कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं जो कि आज भी बेहद लोकप्रिय हैं. अब क्या कर रहे हैं शब्बीर, आइए जानते हैं.

देशभर में शक्तिपर्व नवरात्रि की धूम है और ऐसे में फिल्म 'मर्द' का वो फेमस गाना ‘मां शेरों वाली’ ना सुनाई दे भला ऐसा कैसे हो सकता है. यह गाना 80 और 90 के दशक के फेमस सिंगर शब्बीर कुमार ने गाया था, जो आज भी लोगों की जुबान पर छाया हुआ है. शब्बीर ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए थे, इनमें फिल्म ‘तेज़ाब’ का फेमस गाना, ‘सो गया ये जहान’, फिल्म ‘आज का अर्जुन’ का ‘गोरी हैं कलाइयां’ और फिल्म ‘घायल’ का ‘सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा’ शामिल हैं. लेकिन उनका सबसे फेमस गाना 1985 में आई फिल्म 'गुलामी' का था. इस फिल्म में शब्बीर ने लता मंगेशकर के साथ ज़िहाल-ए-मिस्कीन मकुन ब-रंजिश गाना गाया था जिसकी वजह से वह आज भी याद किए जाते हैं. शब्बीर के गाने जितने फेमस हैं उतना ही फेमस है उनसे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा. खुद शब्बीर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को साझा किया था. दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि 80 के दौर में शब्बीर का सिंगिंग करियर नया-नया था साथ ही यह वह समय था जब मोहम्मद अजीज के साथ ही सुरेश वाडकर, पंकज उदास, कुमार सानु और उदित नारायण जैसे दिग्गज सिंगर्स अपना करियर शुरू कर रहे थे. ऐसे में समझा जा सकता है म्यूजिक इंडस्ट्री में तब बेहद कठिन कॉम्पटीशन था. ठीक इसी समय बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर मोहम्मद रफ़ी साहब के निधन की खबर आती है. शब्बीर कहते हैं कि रफ़ी साहब के इंतकाल की खबर सुनकर वो भी उनके जनाज़े में पहुंचे. यहां उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने उनका पूरा जीवन बदलकर रख दिया. शब्बीर की मानें तो रफ़ी साहब को दफनाते समय उनकी घड़ी कब्र में गिर गई, ऐसा होते ही शब्बीर समझ गए कि प्रकृति उन्हें इशारा कर रही है कि रफ़ी साहब की लीगेसी को अब वह आगे बढ़ाएंगे. अब इसे अंधविश्वास मानें या कुछ और लेकिन हुआ भी ऐसा ही..शब्बीर ने ना सिर्फ उस दौर के सभी टॉप अभिनेताओं की फिल्मों में गाने गाए, बल्कि रफ़ी साहब के जाने के बाद वही एक ऐसे सिंगर माने जाते थे जो काफी हद तक उनके जैसा गाते थे. बहरहाल, शब्बीर कुमार आज भी संगीत को समर्पित हैं और देश-दुनिया में कॉन्सर्ट करते रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
आकांक्षा रंजन की कॉकटेल पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, आलिया-जाह्नवी ने बटोरी लाइमलाइट
आकांक्षा रंजन की कॉकटेल पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, आलिया-जाह्नवी ने बटोरी लाइमलाइट
Friday Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का हुआ बंटाधार, 'वेलकम टू द जंगल' सहित इन 4 फिल्मों का भी बिगड़ा हाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget