एक्सप्लोरर

इरफान का आखिरी ऑडियो- 'जब जिंदगी नींबू थमा देती है न, तो शिकंजी बनाना मुश्किल होता है'

इरफान खान ने साल 2018 में अपनी बीमारी के बारे में खुद खुलासा किया था. लंबी बीमारी के बाद 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया है.

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे. बीमार रहते हुए जैसे-तैसे उन्होंने अपनी फिल्म 'अग्रेजी मीडियम' की शूटिंग पूरी की. बीमारी की वजह से ही इरफान इस फिल्म का प्रमोशन भी नही कर सके थे. लेकिन उन्होंने अपने फैंस के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी किया था. अपने इस आखिरी ऑडियो मैसेज में उन्होंने एक बड़ा संदेश भी दिया था. इरफान ने कहा था. 'सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमा देती है न तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है. इन हालातों में नींबू की शिकंजी बना भी पाते हैं या नहीं, ये आप पर निर्भर करता है.' पढ़िए इरफान खान का आखिरी ऑडियो मैसेज- "हेलो भाईयों-बहनों नमस्कार. मैं हूं इरफान. मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी. खैर ये फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' बहुत खास है. सच बताउं, तो मेरी दिली इच्छा थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से हमने इसे बानाया है. लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ unwanted मेहमान बैठे हुए हैं, उनसे वार्तालाप चल रहा है. देखते हैं किस करवट उठ बैठता है. जैसा भी होगा आपको जानकारी दे दी जाएगी." "एक कहावत है- When life gives you lemons, you make lemon immediately. बोलने में अच्छा लगता है, लेकिन सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है न तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन पॉजिटिव रहने के अलावा आपके पास दूसरी च्वाइस भी किया है. इन हालातों में नींबू की शिकंजी बना भी पाते हैं या नहीं, ये आप पर निर्भर करता है." "इस फिल्म को हम सभी ने उसी पॉजिटिविटी के साथ मनाया है, तो मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म आपको सिखाएगी, हंसाएगी, रूलाएगी और फिर हंसाएगी शायद." बता दें, इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' एक ऐसे समय में रिलीज हुई जब कोरोना वायरस महामारी भारत में फैलनी शुरू हुई थी जिसके परिणामस्वरूप देश भर के सिनेमाघर बंद हो गए थे. फिर यह फिल्म डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंची. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित, 'अंग्रेजी मीडियम' एक बाप-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इरफान और राधिका द्वारा निभाया गया है. इसमें डिंपल कपाड़िया और करीना कपूर खान भी हैं. ये भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन, न्यूरोक्राइन ट्यूमर से थे ग्रसित नहीं रहे इरफान खान: बिग बी बोले- 'एक शानदार टैलेंट थे, खालीपन महसूस हो रहा है', जानें किसने क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 X Review: 'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 8 बजे तक 10 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 8 बजे तक 10 करोड़ के हुई पार
हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget