एक्सप्लोरर

आशा भोसले की वजह से डूब गया था इस पॉपुलर सिंगर का करियर? बाद में बदलने पड़े रास्ते! लेकिन फिर...जानें किस्सा

Asha Bhosle Anuradha Paudwal Controversy: आशा भोसले फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका हैं. वहीं अनुराधा पोडवाल भी फेमस सिंगर हैं. आशा भोसले और अनुराधा पोडवाल को लेकर चर्चा अक्सर बनी रहती है.

Asha Bhosle Anuradha Paudwal Controversy: 50's में लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर बन चुकी थीं. उसी दौर में उनकी छोटी बहन आशा भोसले ने भी डेब्यू किया. आशा भोसले और लता मंगेशकर ने इंडस्ट्री में सालों राज किया और उनके एक से बढ़कर एक गाने सुनने को मिले.

80's में एक सिंगर आईं जिनका नाम अनुराधा पोडवाल था और उन्होंने 80's और 90's में खूब गाने गाए और धूम मचा दी. फिर अनुराधा पोडवाल ने अचानक फिल्मों के लिए गाना बंद कर दिया.

बहुत से लोगों को लगा कि इन सबके पीछे किसी की साजिश है. लेकिन साफतौर पर बातें सामने नहीं आईं कि आखिर अनुराधा पोडवाल ने फिल्मों में गाना क्यों छोड़ दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में जो आशा भोसले और अनुराधा पोडवाल के बारे में विवादों की बात होती है, चलिए आपको उसके बारे में बताते हैं.

अनुराधा पोडवाल का शुरुआती करियर

मशहूर म्यूजिक कंपोजर एसडी बर्मन के ऑफिस में अरुण पोडवाल बतौर कंपोजिशन काम करते थे. 1969 में अलका नदकरनी की शादी अरुण पोडवाल से हुई और उन्होंने अपनी वाइफ का नाम अनुराधा रखा जो फिल्म इंडस्ट्री में फेमस भी हुआ. अरुण चाहते थे कि उनकी वाइफ फिल्मों के लिए गाने गाएं इसलिए उन्होंने अनुराधा को एसडी बर्मन से मिलवाया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuradha Paudwal (@paudwal.anuradha_official)

अनुराधा पोडवाल को पहली बार साल 1973 में आई फिल्म अभिमान में एक छोटा सा गीत गाने को मिला जो संस्कृत में था. इसके बाद कई साल अनुराधा पोडवाल ने मराठी फिल्मों के लिए गाने गाए लेकिन साल 1983 में आई फिल्म हीरो में उन्हें एक गाना मिला. 'तू मेरा जानू है' जब अनुराधा पोडवाल की आवाज में आया तो धूम मचा गया और फिल्म इंडस्ट्री में चारों ओर इस आवाज के चर्चे होने लगे.

आशा भोसले और अनुराधा पोडवाल किस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार एसडी बर्मन के ऑफिस में आशा भोसले रिकॉर्डिंग्स के लिए गईं. वहां उन्होंने अरुण पोडवाल को देखा तो किसी बात पर खूब फटकार लगाई और सिक्योरिटी से उन्हें बाहर जाने को कहा. बाद में बताया गया कि आशा भोसले इस बात से नाराज थीं कि अरुण ने अपनी वाइफ को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया, हालांकि इसपर साफतौर पर कोई बयान सामने नहीं आया.

बाद में जब अनुराधा पोडवाल को पता चला तो उन्हें काफी दुख हुआ था और इसका जिक्र उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में किया था. अनुराधा पोडवाल लता मंगेशकर को गुरू मानती थीं इसलिए वो कभी खुलकर इसपर नहीं बोल पाईं. लेकिन बातों बातों में वो अक्सर इस बात का जिक्र करती थीं कि जो गाने लता जी या आशा ताई गा रही हैं वो उनसे रिकॉर्ड कराए गए थे लेकिन उन्हें रिप्लेज कर दिया गया. हालांकि, इसके भी कोई ऑफिशियल सबूत देखने को नहीं मिले.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuradha Paudwal (@paudwal.anuradha_official)

पति के निधन के बाद टूट गईं

बताया जाता है कि 90's में गुलशन कुमार ने अनुराधा पोडवाल का काफी साथ दिया और अपनी कई फिल्मों में उनसे गाने गवाए. साल 1991 में जब अनुराधा पोडवाल के पति का निधन एक एक्सीडेंट में हुआ तो वो बहुत दुखी रहने लगीं. अनुराधा हमेशा गुलशन कुमार को गुलशन भाई कहती थीं लेकिन बहुत से लोगों ने उनके नाम को बदनाम किया.

अनुराधा पोडवाल इन बातों से इतना दुखी हुईं कि 2000 आते-आते उन्होंने फिल्मों में ना गाने का मन बना लिया और सिर्फ भक्ति गाने गाए. अनुराधा पोडवाल ने कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की और आज भी लता जी, आशा जी का सम्मान करती हैं. अनुराधा पोडवाल भक्ति गानों की रानी बन गईं और हर भाषा में उन्होंने अलग-अलग तरह के भक्ति गाने गाए.

यह भी पढ़ें: Upcoming Movies in July 2024: जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी ये धांसू फिल्में, एक्शन-रोमांस-कॉमेडी का लगेगा तड़का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
Kailash Kher Birthday: कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
Dilip Kumar Death Anniversary: जब दिलीप कुमार को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कैदियों के लिए की थी भूख हड़ताल
जब दिलीप कुमार को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कैदियों के लिए की थी भूख हड़ताल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget