एक्सप्लोरर

बेहद दिलदार हैं अक्षय कुमार, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए करोड़ों रुपये, बोले- 'ये दान नहीं सेवा है'

Akshay Kumar Donated 5 Crores: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार बेहद नेक दिल हैं. उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के राहत और बचाव कार्य के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं.

अक्षय कुमार ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उन्हें बॉलीवुड की सबसे दिलदार और दयालु अभिनेताओं में से एक क्यों कहा जाता है. दरअसल पंजाब अपने इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है. इस आपदा में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 जिलों के गांव जलमग्न हो चुके हैं. ऐसे में बालीवुड के खिलाड़ी कुमार इन बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने करोड़ों रुपये मदद के लिए दिए हैं.

अक्षय कुमार ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 5 करोड़ रुपये
बता दें कि अक्षय कुमार ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के राहत और बचाव कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि देने का ऐलान किया है. उन्होंने अपने इस कदम को दान नहीं, बल्कि सेवा का कार्य बताया हैं. एक मीडिया बयान में, अक्षय ने कहा, "मैं इस पर अपने विचार पर कायम हूं. हां, मैं पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने हेतु 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूँ किसी को 'दान' देने वाला?जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा बहुत छोटा सा योगदान है. मैं प्रार्थना करता हूx कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए. रब मेहर करे."

अक्षय कुमार हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े दानवीर
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने संकट के समय में आगे आकर मदद की हो. सालों से, उन्होंने आपदा और राष्ट्रीय आवश्यकता के समय में लगातार फाइनेंशियल हेल्प की है और सहयोग दिया है.

  • कोविड-19 महामारी के दौरान, उन्होंने पीएम-केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का दान दिया, जो उस समय किसी बॉलीवुड अभिनेता द्वारा दिया गया सबसे बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन था.
  • उन्होंने मुंबई के बीएमसी को पीपीई किट और सैनिटाइज़र देकर कॉन्ट्रिब्यूट किया था.
  • उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए भारत सरकार के साथ "के वीर" पहल शुरू की और अपना योगदान भी दिया था और नागरिकों से भी ऐसा करने की अपील की थी.
  •  2019 में, उन्होंने पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को 5 करोड़ रुपये देने का वादा किया था.
  •  2018 में, उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष और भारत के वीर कोष में से प्रत्येक को 1 करोड़ रुपये का दान दिया था.

पंजाब बाढ़ पीड़ियों के लिए इन सेलिब्रिटी ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
अक्षय के साथ, कई अन्य सेलिब्रिटी भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद ने एक हेल्पलाइन शुरू की और अपने फाउंडेशन के माध्यम से ज़रूरी सामान डिस्ट्रिब्यूट किया. वहीं एमी विर्क ने सबसे ज़्यादा प्रभावित 200 घरों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया. रणदीप हुड्डा गुरदासपुर में ज़मीनी स्तर पर मौजूद हैं और व्यक्तिगत रूप से भोजन और पानी के डिस्ट्रिब्यूशन की निगरानी कर रहे हैं.

 दिलजीत दोसांझ ने गुरदासपुर और अमृतसर के दस बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लिया और उन्हें भोजन, मेडिकल एड और रिहैबिलिटेशन की मदद की है. करण औजला, गुरदास मान, बब्बू मान, रंजीत बावा, सतिंदर सरताज और कपिल शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने भी दान और ज़मीनी प्रयासों के माध्यम से योगदान दिया है.

ये भी पढ़ें:-Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 'बागी 4' की धमाकेदार शुरुआत, आते ही 'जाट'-'सितारे जमीन पर' का कर डाला शिकार, बना लिया ये बड़ा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget