एक्सप्लोरर

अभिनेता विक्रांत मेसी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, पहले भी कई कलाकारों को हैकर ने बनाया है शिकार

साइबर हैकर्स ने बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेसी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है. अभिनेता ने मुंबई के सायबर सेल मामले की शिकायत की है.

मुंबई: बुधवार को बॉलीवुड कलाकार विक्रांत मेसी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई के सायबर सेल को की है. इससे पहले बॉलीवुड कलाकार उर्मिला मातोंडकर का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ था. मुंबई पुलिस की माने तो इन दोनों कलाकारों को डीएम के माध्यम से हैकर्स ने मैसेज भेजा था. जिसमे एक लिंक भी था, हैकर्स ने उन्हें उस लिंक पर क्लिक करने को कहा था जैसे ही इन लोगों ने उस लिंक को क्लिक कर उस पर अपनी गोपनीय (पासवर्ड, युसर आईडी) जानकारी दी हैकर ने उनके अकाउंट का कंट्रोल ले लिया.

हाल ही के दिनों में इंस्टाग्राम पर लोगों को उनके किये गए पोस्ट कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन बताकर उन्हें गुमराह कर उनके अकाउंट को हैक करने की घटना में बहुत बढ़ोतरी हुई है. इस तरह के हैकर्स अगर आपके अकाउंट को हैक करने में सफल हो जाते हैं तो वो आपको आपके अकाउंट का नयंत्रण वापस देने के लिए आपसे पैसे की मांग करते हैं. साइबर पुलिस की माने तो इस स्कैम को अंजाम देने के लिए साइबर हैकर पहले तो कोई पॉप्युलर अकाउंट की तलाश करता है. फिर उस इंस्टाग्राम यूजर्स ने इंस्टाग्राम में पर जो पोस्ट किया है वह इंस्टाग्राम के कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करता है. और ऐसा बता कर इंस्टाग्राम यूजर्स को डरता है.

आपके दी गई जानकारी को गोपनीय नहीं रखा जाता

जिसके बाद इंस्टाग्राम यूजर को यह बताया जाता है कि उन पर कॉपीराइट इंफ्रींगमेंट उल्लंघन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 24 घंटे के अंदर उनके अकाउंट को सस्पेंड भी किया जा सकता है. ऐसे में जिनके हजारों में या लाखों में फॉलोवर्स होते हैं उन्हें अपने अकाउंट के बंद करने की बात से डर लगने लगता है और वो हर इंस्ट्रक्शन मानने लगते हैं. जो हैकर उन्हें करने को कहता है.

इसके बाद हैकर आपको डिरेक्ट मैसेज (डीएम) के माध्यम से कहता है अगर आपको आपका पक्ष रखना है तो आप नीचे दिए हुए लिंक (URL) पर क्लिक करके कॉपीराइट ऑब्जेक्शन फॉर्म भर सकते हैं. महाराष्ट्र साइबर पुलिस की माने तो जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करके कॉपीराइट ऑब्जेक्शन फॉर्म भरने जाते हैं, वह लिंक आपको एक दूसरी वेबसाइट पर लेकर जाती है जो की बिल्कुल इंस्टाग्राम जैसी ही दिखाई देती है. जिस पर आपके दी गई जानकारी को गोपनीय नहीं रखा जाता.

लॉगिन करते ही आपका अकाउंट हो जाता है हैक

सायबर एक्सपर्ट यासिर शेख ने बताया उस पेज का URL कभी dot (.)COM में नहीं होता बल्कि dot (.)CF में होता है. ये पेज इतना असली दिखता है कि यूजर्स को आभास ही नहीं होता कि यह नकली इंस्टाग्राम पेज है. जैसे ही आप इस पेज पर जाते हैं वह आपसे आपके ईमेल आईडी, पासवर्ड, इंस्टाग्राम का यूजर आईडी और उसका पासवर्ड जैसे कई पर्सनल जानकारी भरवा लेता है.

इसी नकली इंस्टाग्राम पेज पर आपको लॉगइन करने को भी कहा जाता है. पर जैसे ही आप उस पर लॉगिन करते हैं आपका यूजर आईडी और पासवर्ड और साथ ही आपके इंस्टाग्राम का नियंत्रण हैकर्स के पास चला जाता है. यासिर ने बताया कि उनके पास कई लोग आए जिनके अकाउंट हैक हो चुके थे. उनका कहना था कि हैकर्स ने हैक किए अकाउंट का नियंत्रण वापस देने के लिए एक विक्टिम से 5000 यूएस डॉलर की मांग की तो दूसरे से 3000 यूएस डॉलर की मांग की थी. हैकर ने इन पैसों की मांग बिट कॉइन के रूप में करने कहा था.

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने लोगों को सावधान रहने की दी सलाह

आनंद ढोबले, इंस्टाग्राम युसर हैं और वो भी इस स्कैम के शिकार हुए हैं. इनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिसके बाद उन्हें एक डीएम (डायरेक्ट मैसेज) आया और उन्होंने हैकर को नहीं पहचाना और वो सारी जानकारी उनके साथ सांझा कर दी जिसके बाद हैकर ने उनके अकाउंट का नियंत्रण अपने पास ले लिया.

महाराष्ट्र की साइबर पुलिस के अनुसार ऐसे कई मामले उनके संज्ञान में आये हैं जिसमे लोगों के अकाउंट इसी तरह की मोडस ऑपरेंडी का इस्तेमाल कर हैक कर लिए गए. इन्ही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने एक ऐडवाइसरी जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें.

Farmer's Protest Live Updates: किसानों और सरकार के बीच सातवें दौर की बैठक शुरू, कृषि मंत्री और किसान नेता मौजूद

कैबिनेट ने दी आकाश मिसाइल के निर्यात को मंजूरी, राजनाथ बोले- अलग होगा निर्यात होनेवाली मिसाइल का वर्जन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget