एक्सप्लोरर

81 साल की उम्र में अभिनेता जगदीप का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. जगदीप कैंसर से पीड़ित थे. फिल्म 'शोले' में 'सूरमा भोपाली' का किरदार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा.

नई दिल्लीः मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप ने 81 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. बूधवार देर शाम लंबी बिमारी के बाद उनका निधन हो गया. जगदीप कैंसर से पीड़ित थे और उम्र संबंधी बीमारियों से भी लड़ रहे थे. फिल्म 'शोले' में 'सूरमा भोपाली' का किरदार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा.

जगदीप का जन्म ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंस में (अब मध्य प्रदेश) 29 मार्च 1939 को हुआ था. उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. उनके पिता का नाम सैयद यावर हुसैन जाफरी था और मां का नाम कनीज़ हैदर था.

मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी जगदीप के बेटे हैं. जगदीप के तीन बेटे हैं, हुसैन जाफरी, जावेद जाफरी और नावेद जाफरी. उनकी तीन बेटियां भी हैं, शकीरा शफी, सुरैया जाफरी और मुस्कान. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है.

जगदीप के निधन पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'फिल्म जगत में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. हमें हमेशा हंसाने और प्यारी यादें देने के लिए धन्यवाद.'

वहीं फिल्म जगत में कॉमेडी के किंग रहे जॉनी लिवर ने जगदीप को याद करते हुए ट्वीट किया 'मेरी पहली फिल्म 'ये रिश्ता ना टुटे' में मैंने पहली बार जब कैमरे का सामना किया था. तब उस फिल्म में खुद लिजेंड जगदीप भाई साथ थे. हम आपको हमेशा याद रखेंगे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.'

बॉलीवुड में अपने परफार्मेंस से जाने जाने वाले अभिनेता रणदीप हूडा ने भी जगदीप को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'रेस्ट इन पीस जगदीप साहब. हम सब का मनेरंजन करने के लिए धन्यवाद.'

अभिनेत्री संजना सांघी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए जगदीप साहब को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा ' आओ हस्ते हस्ते, जाओ हस्ते हस्ते, ढेर सारी प्यारी यादों के लिए धन्यवाद जगदीप जी, आप हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे.'

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने जगदीप जी को याद करते हुए श्रद्धांजली दी है. प्रोडक्शन हाउस ने जगदीप जी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्वीट कर लिखा ' जगदीप जी एक सच्चे मनोरंजनकर्ता और तेजस्वी व्यक्तित्व के धनी थे. फिल्म जाल के सेट की एक दुर्लभ तस्वीर द्वारा हम उन्हें याद करते हैं. रेस्ट इन पीस.'

अजय देवगन ने जगदीप को याद करते हुए ट्वीट किया, "जगदीप साब के गुज़रने की बुरी खबर सुनी. स्क्रीन पर उन्हें देख कर हमेशा एंजॉय किया. उन्होंने दर्शकों को खूब खुशियां दीं. जावेद और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उनकी रूह के लिए दुआ करता हूं."

इसे भी देखेंः जैकलीन फर्नांडीज ने खुद के बारे में किया खुलासा, कहा 'मैं एंजाइटी से जूझ रही हूं' जब सेट पर रोज़ देर से आते थे शाहरुख खान, एक दिन पत्थर लेकर निर्देशक ने दौड़ाया तो हो गए थे वक्त के पाबंद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hema Malini Journey: 'उन्होंने कभी टूटने नहीं दिया हौसला, हमेशा कहा- रुकना मत', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
'उन्होंने कभी टूटने नहीं दिया हौसला, हमेशा कहा- रुकना मत', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
Friday BO Collection Live: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 8.30 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 8.30 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन
चेक बाउंस केस: 3 महीने की जेल होने के बाद राजपाल यादव ने शेयर किया पहला Video, अक्षय कुमार के साथ आए नजर
3 महीने की जेल होने के बाद राजपाल ने शेयर किया पहला Video, अक्षय के साथ आए नजर
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 8 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 8 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget