एक्सप्लोरर

जब सेट पर रोज़ देर से आते थे शाहरुख खान, एक दिन पत्थर लेकर निर्देशक ने दौड़ाया तो हो गए थे वक्त के पाबंद

अभिनय की दुनिया में शाहरुख ने 'फौजी' सीरियल से ही कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'सर्कस' में भी काम किया. हालांकि एक बार बड़े परदे पर कदम रखने के बाद उन्होंने अपने करियर में कभी वापस मुड़कर नहीं देखा.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान कायम कर चुके हैं. उनके चाहने वाले विश्व के हर कोने में मिल जाएंगे. शाहरुख आज जिस बुलंदी पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. अभिनय की दुनिया में शाहरुख का सफर छोटे परदे से शुरू हुआ था, ये बात हर किसी को मालूम है, लेकिन ये दिलचस्प बात बेहद कम ही लोग जानते होंगे कि टीवी सीरियल फौजी की शूटिंग के दौरान शो के निर्देशक उनके पीछे पत्थर लेकर दौड़ पड़े थे.

एक पुराने इंटरव्यू में शो निर्देशक कर्नल राज कपूर ने कहा था कि शाहरुख 'फौजी' की शूटिंग के लिए सेट पर हमेशा देर से आया करते थे. शाहरुख की लेटलतीफी को खत्म करने के लिए निर्देशक उनके पीछे पत्थर लेकर दौड़ पड़े थे. उन्होंने कहा था, "एक बार सेट पर देर से आने के चलते मैं उनके (शाहरुख खान) पीछे पत्थर लेकर उन्हें मारने को दौड़ पड़ा और फिर SRK ने वक्त पर आना शुरू कर दिया."

आपको बता दें कि अभिनय की दुनिया में शाहरुख ने 'फौजी' सीरियल से ही कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'सर्कस' में भी काम किया. हालांकि एक बार बड़े परदे पर कदम रखने के बाद उन्होंने अपने करियर में कभी वापस मुड़कर नहीं देखा.

जब सेट पर रोज़ देर से आते थे शाहरुख खान, एक दिन पत्थर लेकर निर्देशक ने दौड़ाया तो हो गए थे वक्त के पाबंद

शाहरुख खान के फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2018 के अंत में आई फिल्म 'ज़ीरो' में नज़र आए थे. 'ज़ीरो' में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और ज़ीशान अय्यूब जैसे कलाकार भी नज़र आए थे. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था. हालांकि ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. इस फिल्म के बाद से किंग खान के फैन उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

आयुष्मान खुराना ने भाई अपारशक्ति के साथ खरीदा पंचकुला में घर, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान 

बारिश के सुहाने मौसम में हिना खान को आ रही है बॉयफ्रेंड की याद? गाने गाते हुए शेयर किया वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget