एक्सप्लोरर

पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दूसरी मूवी शूट कर रहे जुनैद खान, अब बेटे की खबर लेने जापान जाएंगे आमिर खान

Aamir Khan To Visit Japan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान जापान में अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही है. इस बीच खबर है कि आमिर खान भी जापान जाएंगे.

Aamir Khan To Visit Japan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. वे आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'महाराजा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं. उनकी फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. इसी बीच खबर आ रही है कि पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही जुनैद ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और अब आमिर खान अपने बेटे के लिए जापान जाने वाले हैं.

दरअसल आमिर खान के बेटे जुनैद खान जापान में अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही है. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हो सकती है. पिंकविला के सोर्सेज के मुताबिक पहले जुनैद खान ने टीम समेत मुंबई में एक शूट शेड्यूल पूरा किया और इसके बाद प्रोडक्शन यूनिट जापान चली गई जहां वे अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं.

इस वजह से जापान जाएंगे आमिर
सोर्सेज ने ये भी बताया है कि फिलहाल आमिर मुंबई में हैं और फिल्म को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं. फिल्म की शूटिंग प्रोग्रेस देखने के लिए जल्द जापान जाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं. खबर ये भी है कि इस फिल्म में साप्पोरो के सीन्स दिखाए जाएंगे. बता दें कि इससे पहले कभी भी इस जगह को सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया है.

चर्चा में रहती हैं आमिर की बेटी आयरा
जहां एक तरफ आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटे आयरा खान भी इन दिनों चर्चा में बनी रहती हैं. आयरा खान ने 3 जनवरी को ही अपने मंगेतर नूपुर शिखरे से शादी की थी और अब वे अक्सर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

ये भी पढ़ें: आमिर खान ने हाथों पर लगवाई बेटी के टैटू जैसी मेहंदी, आयरा खान ने सेरमनी से शेयर की अनसीन तस्वीरें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कियारा आडवाणी ने Toxic के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब डायरेक्टर की डिमांड सुन दंग रह गए सैफ अली खान
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget