News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शादी के लिए इंडिया आए निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा संग दिल्ली में थैंक्सगिविंग का जश्न मनाया

शादी की तैयारियों के बीच निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में अपने परिवारों के साथ थैंक्सगिविंग का जश्न मनाया. प्रिंयका ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह निक और उनके परिवार के साथ डिनर टेबल पर बैठी हैं और दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं.

Share:

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की तैयारियों के बीच दिल्ली में अपने परिवारों के साथ थैंक्सगिविंग का जश्न मनाया. प्रिंयका ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह निक और उनके परिवार के साथ डिनर टेबल पर बैठी हैं और दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "थैंक्सगिविंग सबके लिए शुभ हो. मेरा परिवार हमेशा के लिए."

निक ने भी यही तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "क्या खूबसूरत थैंक्सगिविंग रहा. आप सभी प्यार करने वालों के साथ बेहतरीन दिन."

View this post on Instagram
 

Happy thanksgiving.. family.. forever..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि निक गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचे थे. प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की यहां शूटिंग कर रही हैं. इस बीच उन्होंने निक का भारत में स्वागत किया और निक के साथ अपने एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की.

View this post on Instagram
 

Welcome home baby... ????

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "वेलकम होम बेबी."

आपको बता दें कि प्रियंका 2 दिसंबर को जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधेगी.

View this post on Instagram
 

Featherweight Champion of the world... #Bachelorette #FauxNotFur @georgeschakraofficial

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि प्रियंका और निक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद दोनों ने इंगेजमेंट की थी. बाद में मुंबई में प्रियंका और निक का रोका हुआ था. खास बात ये है कि रोका सेरेमनी के लिए निक जोनास के माता-पिता पहली बार मुंबई पहुंचे थे. रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका और निक ने अपने सोशल हैंडल से सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी को वो निक के साथ रिश्ते में हैं.
Published at : 23 Nov 2018 05:23 PM (IST) Tags: nick jonas Priyanka Chopra
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला

Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला

'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

Drishyam 3 Box Office: क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office: क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड

टॉप स्टोरीज

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली

बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता

बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग

गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग