By: एजेंसी | Updated at : 25 Oct 2018 11:20 PM (IST)
नई दिल्ली: कुछ लोग इस तरह के होते हैं कि उन्हें शुरू से ही यह पता होता है कि उन्हें क्या करना है लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का मानना है कि जिदंगी में उनके कदम देर से जमें.
अभिनेता का कहना है कि बचपन में वह कभी हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में होते थे तो कभी ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में. उन्होंने बाहरी दुनिया पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय काफी समय आत्म निरीक्षण में बिताया.
खान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा, ‘‘मेरे ख्याल से मैं कुछ मायनों में देर से मैच्यौर (परिपक्व) हुआ हूं. मेरा अभिनय आज निखर रहा है और यह बेहतर है. मेरे ख्याल से अभिनय एक ऐसी चीज है तो वक्त के साथ समझ और परिपक्वता आने के साथ निखरता है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं विदेश में होता हूं तो मैं पूरी तरह बाहर होता हूं. तैमूर के साथ घूमता हूं या बाहर भोजन के लिए जाता हूं. यह एक सैलानी के तौर पर नहीं बल्कि सुकून के लिए होता है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई में रहने के दौरान मैं बहुत ज्यादा बाहर नहीं जाता हूं. घर में ही रहता हूं. इस दौरान में पढ़ता हूं, सोचता हूं और गाने सुनता हूं.’’
खान ने कहा कि जिस तरह की भूमिकाओं की वह तलाश कर रहे हैं, वह नकारात्मक किरदार हैं, लेकिन असल में वे नायक विरोधी हैं.
फिल्म ‘बाजार‘ है जो स्टॉक बाजार पर आधारित है. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है. इसमें खान के अलावा रोहन मेहरा, चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे भी हैं.
'ये जेन जी अलग है...', सीजेपी प्रोटेस्ट पर राघव जुयाल ने दिया बड़ा बयान, छात्रों को किया सपोर्ट
ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 6 बजे तक कलेक्शन 22 करोड़ के पार
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Alpha Box Office Day 20: 'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़