By: एजेंसी | Updated at : 28 Mar 2019 10:53 PM (IST)
मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रही हैं. खबरें आई थीं कि माधुरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं.
माधुरी ने बताया, "यह केवल अफवाह है. मैं किसी राजनीतिक दल के लिए चुनाव नहीं लड़ रही हूं. मैंने इस मसले पर पहले ही अपना इरादा साफ कर दिया है."
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अभिनय के क्षेत्र से हम तीन लोग हैं जिन के बारे में अफवाह फैलाई गई थी और मैंने इस मुद्दे पर पहले ही अपने विचार स्पष्ट कर दिए थे."
वर्ष 1984 में फिल्म 'अबोध' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली माधुरी भारतीय सिनेमा का महत्वपूर्ण चेहरा रही हैं. उन्होंने 'राम लखन', 'बेटा', 'तेजाब' और 'खलनायक' जैसी कई फिल्मों में काम किया है.
माधुरी फिलहाल अपनी मराठी फिल्म '15 अगस्त' को प्रमोट करने में व्यस्त हैं जो नेटफ्लिक्स पर 29 मार्च को रिलीज होगी.
वह फिल्म 'कलंक' का भी अहम हिस्सा हैं.
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
सोनू निगम ने खरीदा 1 करोड़ का नया कमर्शियल स्पेस, मुंबई के प्राइम लोकेशन पर है जमीन
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…