News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'दंगल' एक्टर अपारशक्ति की एक के बाद एक तीन फिल्में होंगी रिलीज

'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 24 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अपारशक्ति अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे.

Share:

मुंबई: आमिर खान अभिनीत 'दंगल' में अपने किरदार के लिए मशहूर हो चुके अभिनेता अपारशक्ति खुराना का कहना है कि अपनी तीन फिल्मों को जल्द ही पर्दे पर आते हुए देखना सुखद है. 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 24 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अपारशक्ति अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे.

इसके बाद आएगी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'स्त्री', जिसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं, यह उनकी पहली फिल्म है. यह 31 अगस्त को सिनेमाघरों पर दिखाई जाएगी. यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी शैली की है, जिसमें अपारशक्ति राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ पर्दे पर दिखाई देंगे.

अपारशक्ति इसके बाद लीना यादव की 'राजमा चावल' में भी दिखाई देंगे. इसमें वह दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ होंगे.

अभिनेता ने एक बयान में कहा, "एक के बाद एक मेरी तीन फिल्मों को आते हुए देखना वास्तव में अच्छा लगता है. आगामी महीनों में और अधिक काम करने की उम्मीद है. आशा है कि मैं निकट भविष्य में फिल्मों की विभिन्न शैलियों में काम करूंगा."

Dream is free. Hustle is sold seprately 😊💯 #nikeairmax @nike

A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana) on

Published at : 10 Jul 2018 01:29 PM (IST) Tags: Aparshakti Khurana
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

रात 1 बजे पाकिस्तान से आया मैसेज, 'काला हिरण' फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

रात 1 बजे पाकिस्तान से आया मैसेज, 'काला हिरण' फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

The Odyssey BO Prediction: जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', पहले दिन होगी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई

The Odyssey BO Prediction: जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', पहले दिन होगी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई

Tuesday BO Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

Tuesday BO Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट

'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट

Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस

Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस

टॉप स्टोरीज

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब

'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब

अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल