एक्सप्लोरर

मल्टीप्लेक्स के दौर में सिंगल स्क्रीन थिएटर्स पर मंडरा रहा खतरा, 4,000 थिएटर हुए बंद

देश में एकल परदे वाले सिनेमाघरों के वजूद पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

इंदौर: देश में एकल परदे वाले सिनेमाघरों के वजूद पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. घाटे के बढ़ते बोझ और लम्बे समय तक चलने वाली सुपरहिट फिल्मों के अभाव के कारण ऐसे अधिकांश सिनेमाघर अपने सुनहरे अतीत को याद करते हुए आखिरी सांसें गिन रहे हैं. फिल्म उद्योग की प्रमुख संस्था फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश चौकसे ने बताया, "कुछ साल पहले देश भर में एकल परदे वाले करीब 12,000 सिनेमाघर थे. लेकिन अब इनकी तादाद घटकर 8,000 के आस-पास रह गयी है." ss उन्होंने कहा, "खासकर शहरी क्षेत्रों में जमीनों के दामों में बड़े इजाफे से एकल परदे वाले सिनेमाघर बंद किये जा रहे हैं और इनके स्थान पर बहुमंजिला इमारतें तथा शॉपिंग मॉल खड़े किये जा रहे हैं." मशहूर फिल्म समीक्षक ने एकल परदे वाले सिनेमाघरों के बंद होने की एक और वजह गिनाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि खासकर हिन्दी फिल्म उद्योग इन दिनों ऐसे मनोरंजक शाहकार नहीं बना पा रहा है जो सभी वर्गों के दर्शकों को हर स्थान पर आकर्षित कर सकें. एकल परदे वाले सिनेमाघरों को चलाने के लिये लम्बे समय तक चलने वाली सुपरहिट फिल्में जरूरी हैं." उन्होंने कहा कि बढ़ते घाटे के कारण एकल परदे वाले सिनेमाघरों के बंद होने से हर साल बड़ी तादाद में रोजगार खत्म हो रहे हैं. इसके साथ ही, गरीब तबके के लोगों से मनोरंजन का सस्ता साधन छिन रहा है. चौकसे का मानना है कि दक्षिण भारत के मुकाबले उत्तर भारत में एकल परदे वाले सिनेमाघर ज्यादा दुश्वारियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में एकल परदे वाले जो 8,000 सिनेमाघर बचे हैं, उनमें से करीब 5,000 दक्षिण भारत में हैं. तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों की सरकारों ने इन सिनेमाघरों को बचाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखायी है. 1 चौकसे ने कहा, "उत्तरप्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश जैसे प्रमुख हिन्दी भाषी राज्यों में एकल परदे वाले सिनेमाघरों की तादाद तेजी से कम होती जा रही है." बहरहाल, वह एकल परदे वाले सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में किसी आपसी द्वन्द्व को खारिज करते हैं. उनका कहना है कि दोनों तरह के सिनेमाघर दर्शकों के अभाव से दो-चार हो रहे हैं और मूल मुद्दा यह है कि देश में सिनेमा के परदों की संख्या घटती जा रही है. पूर्व एफएफआई अध्यक्ष ने मल्टीप्लेक्स का कारोबारी गणित समझाते हुए कहा, "मल्टीप्लेक्स में वार्षिक स्तर पर कुल सीट क्षमता के केवल 30 प्रतिशत ​टिकट बिक पाते हैं. लेकिन ये टिकट लेने वाले लोग ऊंची दरों पर पॉप कार्न, चाय, कॉफी इत्यादि खरीदने में सक्षम होते हैं." उन्होंने कहा, "मल्टीप्लेक्स के मालिकों की असली कमाई ​टिकट काउंटर से नहीं, बल्कि फूड काउंटरों से हो रही है." चौकसे ने मांग की कि एकल परदे वाले सिनेमाघरों को बचाने के लिये सरकार को इन्हें मनोरंजन कर और अन्य करों में बड़ी राहत देनी चाहिये. इसके साथ ही, नियमों को आसान बनाते हुए ऐसे नये सिनेमाघरों के निर्माण को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Entertainment News Live: 'रामायण' का टीजर रिलीज, राम-सीता सहित रावण का लुक वायरल, हनुमान जयंती पर काशी पहुंचीं निमरत कौर
Live: 'रामायण' में रणबीर कपूर का राम लुक वायरल, हनुमान जयंती पर काशी पहुंचीं निमरत कौर
'धुरंधर 2' की सुनामी से डरे अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' की रिलीज टली, पेड प्रिव्यूज की डेट कंफर्म
'धुरंधर 2' की सुनामी से डरे अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' की रिलीज टली, पेड प्रिव्यूज की डेट कंफर्म
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
यूपी सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों का लखनऊ में हल्लाबोल, दावा- मिल रहे सिर्फ 7,000 रुपये!
यूपी सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों का लखनऊ में हल्लाबोल, दावा- मिल रहे सिर्फ 7,000 रुपये!
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
Embed widget