By: एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 11 Jun 2018 08:39 AM (IST)
(तस्वीर: ट्विटर)
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और सबसे अच्छे दोस्त अंगद बेदी से चुपचाप शादी कर फैंस और दोस्तों को चौंकाने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया की शादी को बीते रोज़ एक महीना पूरा हो गया. इस मौके पर नेहा ने ट्वीट के ज़रिए अपनी खुशी ज़ाहिर की.
नेहा ने शादी को एक महीने बीत जाने पर ट्वीट किया, “एक महीना पूरा हुआ... जिंदगी भर साथ रहेंगे.. लव यू अंगद बेदी.” गौरतलब है कि दक्षिण दिल्ली के एक गुरुद्वारे में दोनों ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी.
One month down ... forever to go ... love u @Imangadbedi ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/AZasIJ9OB8
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) June 10, 2018
आपको बता दें कि पिछले महीने 8 मई को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने शादी की थी और उसके चंद रोज़ बाद ही नेहा ने अंगद से शादी कर ली. नेहा और अंगद की शादी के ये खबर करण जौहर के ज़रिए सामने आई. दरअसल करण जौहर ने ट्वीट के जरिए नेहा को शादी की मुबारकबाद दी थी.
नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे. दोनों कई मौको पर एक साथ नजर आए. यही नहीं सोशल मीडिया पर भी अक्सर ही दोनों एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते थे.
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, बोलीं- काश गले लगा पाती
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताया क्वालिटी टाइम, मुश्किल समय में नेचर के बीच मिला सुकून
'शक: ट्रस्ट नो वन' की शूटिंग के वक्त प्रेंग्नेट थीं परिणीति चोपड़ा, सेट पर संग रहे थे राघव चड्ढा
पहले दिन कितना कमाएगी 'हैवान'? डबल डिजिट में नहीं होगा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन
दिशा सालियान मौत केस, CBI ने मालवणी पुलिस से मांगे सभी जांच दस्तावेज
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट