By: एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 09 Jun 2018 09:36 AM (IST)
(तस्वीर: इंस्टाग्राम)
मुंबई: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उन स्टार किड्स में से एक हैं, जो हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं. किंग खान भी अक्सर अपनी लाडली बेटी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अब सुहाना की मां गौरी खान ने भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
गौरी खान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सुहाना बेहद ही ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. गौरी ने तस्वीर के साथ लिखा, “द ब्रिटिश चार्म.” गौरी ने जो तस्वीर शेयर की है वो किसी रेस्टोरेंट की लग रही है. तस्वीर में सुहाना के साथ दो महिलाएं और भी नज़र आ रही हैं. सुहाना ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं.
आपको बता दें कि अभी पिछले महीने ही सुहाना 18 साल की हुईं हैं. सुहाना के बर्थडे पर शाहरुख खान ने बेहतरीन कैप्शन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. यही नहीं गौरी खान ने भी सुहाना के बर्थडे बैश से पहले की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
सुहाना खान के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती रही हैं. इस बारे में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, “सुहाना एक अदाकारा बनना चाहती हैं, लेकिन मैंने उसे साफ कह दिया है कि पहले उसे अपना ग्रेजुएशन पूरा करना होगा, तभी वो फिल्म इंडस्ट्री में आ सकती हैं.”
Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई 'रामायण' की चांदी, शाम 7 बजे तक 223 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
जब दिवाली पर टकराईं अमिताभ-गोविंदा और शाहरुख की फिल्में, एक ने कमाया 960 परसेंट का बंपर मुनाफा
दिवाली पर बिना बुलेट प्रूफ शीशे के जलसा से बाहर आए अमिताभ बच्चन, अभिषेक ने दी सिक्योरिटी
'अपनों के साथ वक्त बिताएं...', दिवाली पर अक्षय कुमार की इमोशनल पोस्ट वायरल
'रामायण' ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
अखिलेश यादव ने अपने मंदिर से दी दिवाली की बधाई, तस्वीरों के साथ दिया खास मैसेज
हूती विद्रोहियों ने रियाद पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, तेज धमाकों से थर्राया शहर
IPL 2027 ऑक्शन से पहले दीपक चाहर को मिली कप्तानी, 15 सदस्यीय टीम का हुआ एलान
'जीना यहां, मरना यहां...', करीना-करिश्मा की पैरेंट्स संग स्पेशल दिवाली, नाना रणधीर से लिपटे दिखे तैमूर