News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

रजनीकांत की 'काला'' हुई FACEBOOK पर लीक, आरोपी गिरफ्तार

रजनीकांत की फिल्म 'काला' को फेसबुक लाइव के जरिए लीक करने की कोशिश की गई. इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इंटरनेशनल बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स को सिंगापुर से गिरफ्तार किया है.

Share:
नई दिल्ली: रजनीकांत की फिल्म 'काला' को फेसबुक लाइव के जरिए लीक करने की कोशिश की गई. इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इंटरनेशनल बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स को सिंगापुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम प्रवीन तेवर बताया जा रहा है. प्रवीन पर आरोप है कि उन्होने सिनेमाहॉल में फिल्म देखते हुए फेसबुक लाइव किया और फिल्म को ऑनलाइन लीक करने की कोशिश की. इस घटना को लेकर रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का रिएक्शन भी सामने आया है. सौंदर्या ने ट्वीट करते हुए कहा,  ''शुक्रिया, पायरेसी को खत्म करने की जरूरत है.'' ये मामला रौशनी में तब आया जब एक फैन ने कई नामी एक्टर्स को टैग करते हुए फेसबुक लाइव पर फिल्म लीक होने के बात कही. जेकेजयकिशोर नाम के ट्विचर हैंडल से एक शख्स ने इस मामले पर एक्शन लेने की रिक्वेस्ट की. इसके बाद एक्टर विशाल हरकत में आए और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टी भी की.  फिल्म 'काला' आज तमाम विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को ऑडियंस की ओर से अच्छा रिव्यू मिल रहा है. फिल्म की कहानी तिरुनेवली के गैंगस्टर की कहानी है जो धारावी का राजा है और वो अपनी जमीन को राजनेताओं से बचाना चाहता है. फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और नाना पाटेकर इसमें विलेन या यूं कहें कि रजनीकांत के विरोधी के रोल में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरेशी भी नजर आ रही हैं. फिल्म 'कबाली' के बाद निर्देशक रंजीत और रजनीकांत की ये पहली रिलीज है.
Published at : 07 Jun 2018 11:18 AM (IST) Tags: kaala rajinikanth
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू

लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू

The Ramayana इवेंट में मीडिया की नाराजगी, रणबीर कपूर ने मांगी माफी

The Ramayana इवेंट में मीडिया की नाराजगी, रणबीर कपूर ने मांगी माफी

'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 9.30 बजे तक का 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन

'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 9.30 बजे तक का 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन

'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 9.30 बजे तक 90 करोड़ पार कलेक्शन

'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 9.30 बजे तक 90 करोड़ पार कलेक्शन

'हमें कातिल कह रहे हैं...', गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़कीं बहू कश्मीरा शाह

'हमें कातिल कह रहे हैं...', गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़कीं बहू कश्मीरा शाह

टॉप स्टोरीज

CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?

CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?

'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा

'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा

मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट

मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल