News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बहन सोनम और रिया की सक्सेस पर बयान देकर फंसे हर्षवर्धन, देने पड़ी सफाई

सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन हर्षवर्धन कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई. इसी को लेकर दिए एक बयान को लेकर अब हर्षवर्धन को सफाई देनी पड़ी है.

Share:
नई दिल्ली: सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्म एक ही दिन 1 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने का नुकसान हर्षवर्धन की फिल्म को उठाना पड़ा. सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन हर्षवर्धन कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई. इसी को लेकर दिए एक बयान को लेकर अब हर्षवर्धन को सफाई देनी पड़ी है. इसे लेकर हर्षवर्धन कपूर ट्विटर पर सफाई दी है. हर्ष ने ट्वीट कर लिखा, 'अगर आपको मीडिया में छपी खबर के बाद आप किसी को भी आरोपी कहने लगते हैं तो मैं इस मामले को लेकर किसी को कुछ नहीं कह सकता. मैंने कभी ऐसा नहीं कहा मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मुझे अपने डिफेंस में जितना बोलना था बोल चुका. अब मैं अपनी बहनों के साथ हैंगआउट करने जा रहा हूं. बाय.' हर्षवर्धन ने दिया था ये बयान एक सवाल का जवाब देते हुए हर्षवर्धन कपूर ने था कि वो अपनी बहन सोनम से अपने करियर को लेकर एडवाइस नहीं लेते. इसका कारण उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार हीरोइन को हीरो के मुकाबले जल्दी एक्सेप्ट कर लिया जाता है. उदाहरण के लिए सोनम कपूर पैडमैन में नजर आईं लेकिन उन्हें पूरे 100 दिन फिल्म के सेट पर नहीं रहना पड़ा था. एक हीरो होने के नाते फिल्म का सारा बोझ मुझे अपने कंधों पर लेना पड़ता है. लेकिन फिल्म की हीरोइन के केस में ऐसा नहीं होता.
वहीं, अपनी बहन रिया कपूर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि क्योंकि रिया फिल्म निर्माता है. इसलिए उसके पास फिल्म की मार्केटिंग से जुड़े ज्यादा आइडिया होते हैं न कि फिल्म के कंटेंट को लेकर. अपने इसी बयान को लेकर हर्षवर्धन ने अब सफाई दी थी.
Published at : 06 Jun 2018 09:13 AM (IST) Tags: Veere Di Wedding Rhea Kapoor Sonam Kapoor
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

करिश्मा तन्ना से करण वाही तक, टीवी के इन सितारों ने दी दिवाली की बधाई

करिश्मा तन्ना से करण वाही तक, टीवी के इन सितारों ने दी दिवाली की बधाई

'21 साल का वनवास खत्म', रामायण में पति रवि दुबे को देख भावुक हुईं सरगुन मेहता, कहा- मेरा बंदा रब है

'21 साल का वनवास खत्म', रामायण में पति रवि दुबे को देख भावुक हुईं सरगुन मेहता, कहा- मेरा बंदा रब है

'रामायण' का दुनियाभर में बजा डंका, 'मिर्जापुर द मूवी' को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

'रामायण' का दुनियाभर में बजा डंका, 'मिर्जापुर द मूवी' को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

दिवाली के जश्न में डूबा बॉलीवुड, करीना-शिल्पा से भूमि पेडनेकर समेत सितारों ने दी बधाई

दिवाली के जश्न में डूबा बॉलीवुड, करीना-शिल्पा से भूमि पेडनेकर समेत सितारों ने दी बधाई

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई 'रामायण' की चांदी, दोपहर 2 बजे तक 210 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई 'रामायण' की चांदी, दोपहर 2 बजे तक 210 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

टॉप स्टोरीज

अनंत सिंह के यहां शादी में PM मोदी भी आएंगे? VVIP मेहमानों की लिस्ट देखिए

अनंत सिंह के यहां शादी में PM मोदी भी आएंगे? VVIP मेहमानों की लिस्ट देखिए

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल

'रामायण' के लीक क्लिप्स पर मेकर्स का सख्त का एक्शन, वीडियो शेयर करने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

'रामायण' के लीक क्लिप्स पर मेकर्स का सख्त का एक्शन, वीडियो शेयर करने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

'पाक के विकास में हिंदुओं का योगदान', शहबाज ने बदला सुर, दिवाली की दी शुभकामनाएं

'पाक के विकास में हिंदुओं का योगदान', शहबाज ने बदला सुर, दिवाली की दी शुभकामनाएं