News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'मास्टरबेशन' सीन को लेकर ट्रोल हो रहीं स्वरा ने कहा- नहीं देती इन पर ध्यान

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने को लेकर स्वरा भास्कर ने अब बयान देते हुए कहा कि वो इस प्रकार के ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं.

Share:
नई दिल्ली: फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में मास्टरबेशन  करने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करने की बात हो या फिर दो अलग-अलग मंचों पर पाकिस्तान के बारे में विरोधाभासी बयान देकर ट्रोलिंग का शिकार बनने की बात हो, अभिनेत्री स्वरा भास्कर को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह ट्रोलिंग से विचलित या परेशान नहीं होती हैं, खुद को ट्रोल किए जाने के बारे में स्वरा ने कहा, "मैं उन लोगों की टिप्पणियों पर गौर नहीं करती जो संकीर्ण सोच वाले और पाखंडी हैं, मेरे पास मूर्खो पर टिप्पणियां करने के लिए समय भी नहीं है, फिलहाल मैं ऐसे लोगों को नजरअंदाज कर रही हूं और फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की सफलता की खुशी को बाकी टीम के साथ महसूस कर रही हूं," उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर काफी लोग मेरे लिए बोल रहे हैं और सच में उन सबका समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं," जहां तक फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में हस्तमैथुन के दृश्यों पर ट्रोल होने का सवाल है, स्वरा ने कहा कि वह पहले भी पेड ट्रोलिंग (पैसे लेकर ट्रोल करना) का निशाना बन चुकी हैं और उन्हें इन सबकी आदत हो चुकी है. पाकिस्तान पर अपने विरोधाभासी राय के बारे में स्वरा ने स्पष्ट करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि सोशल मीडिया रेस्तरां, पार्क और सिनेमा हॉल की तरह एक वर्चुअल सार्वजनिक स्थान है, जैसे हम एक सभ्य स्तर के व्यवहार की उम्मीद करते हैं, उसी तरह हमें सोशल मीडिया पर सभ्य और शिष्ट तरीके से पेश आने पर जोर देना चाहिए, अगर हम किसी को सार्वजनिक स्थान पर गाली दिए जाते या अपमानित किए जाते देखते हैं तो क्या हम उसे इस तरह के हमलों से बचाने के लिए खड़े नहीं होते?" अभिनेत्री ने कहा कि हमें इसी तरह खड़े होकर सोशल मीडिया को असभ्य लोगों के हमलों से बचाना चाहिए, उन्होंने कहा कि वह ट्रोलिंग के साथ बहस और तर्क-वितर्क में शामिल हैं, ताकि कोई इस बहुमूल्य सार्वजनिक मंच का इस्तेमाल डराने-धमकाने के लिए न कर सके.
Published at : 05 Jun 2018 10:08 AM (IST) Tags: Veere Di Wedding Swara Bhasker
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

करिश्मा तन्ना से करण वाही तक, टीवी के इन सितारों ने दी दिवाली की बधाई

करिश्मा तन्ना से करण वाही तक, टीवी के इन सितारों ने दी दिवाली की बधाई

'21 साल का वनवास खत्म', रामायण में पति रवि दुबे को देख भावुक हुईं सरगुन मेहता, कहा- मेरा बंदा रब है

'21 साल का वनवास खत्म', रामायण में पति रवि दुबे को देख भावुक हुईं सरगुन मेहता, कहा- मेरा बंदा रब है

'रामायण' का दुनियाभर में बजा डंका, 'मिर्जापुर द मूवी' को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

'रामायण' का दुनियाभर में बजा डंका, 'मिर्जापुर द मूवी' को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

दिवाली के जश्न में डूबा बॉलीवुड, करीना-शिल्पा से भूमि पेडनेकर समेत सितारों ने दी बधाई

दिवाली के जश्न में डूबा बॉलीवुड, करीना-शिल्पा से भूमि पेडनेकर समेत सितारों ने दी बधाई

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई 'रामायण' की चांदी, दोपहर 2 बजे तक 210 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई 'रामायण' की चांदी, दोपहर 2 बजे तक 210 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

टॉप स्टोरीज

PM मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर सपा बोली-, 'जब से बीजेपी की...'

PM मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर सपा बोली-, 'जब से बीजेपी की...'

CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रोटेस्ट, वेणुगोपाल ने बताया कैसे खत्म होगा आंदोलन

CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रोटेस्ट, वेणुगोपाल ने बताया कैसे खत्म होगा आंदोलन

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल

'रामायण' के लीक क्लिप्स पर मेकर्स का सख्त का एक्शन, वीडियो शेयर करने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

'रामायण' के लीक क्लिप्स पर मेकर्स का सख्त का एक्शन, वीडियो शेयर करने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी