News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बेटी सोनाक्षी को लेकर शत्रुघन सिन्हा ने किया इमोशनल ट्वीट- तुम्हारा बेस्ट पिता नहीं बन पाया

पहली बार बेटी सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर साथ नहीं हैं शत्रुघन सिन्हा. ऐसे में उन्होंने सोनाक्षी को विश करते हुए कई इमोशनल ट्वीट किए हैं.

Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 2 जून को अपना 32वां जन्मदिन मनाया है. सोनाश्री का ये पहला ऐसा जन्मदिन था जिसपर उनके पापा शत्रुघन सिन्हा उनके साथ नहीं थे. ऐसे में शत्रुघन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस बात पर अफसोस जताया है. इसके लिए शत्रुघन सिन्हा ने एक एक कई ट्वीट किए है और काफी इमोशनल तरीके से बेटी को जन्मदिन की बधाई दी हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा पोस्ट करते हुए लिखा ऐसा पहली बार है कि मैं सोनाक्षी के साथ उसको विश करने के लिए उसके साथ नहीं हूं. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा "मेरी आंखो का तारा, बेहद खूबसूरत इंसान और मेरी बेटी सोनाक्षी को उसके बर्थडे पर विश करके मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. जून के पहले हफ्ते के दौरान में हमेशा अपने परिवार के साथ होता हूं..लेकिन ऐसा पहली बार है कि मैं सोनाक्षी और अपने बेटों को विश करने के लिए उनके साथ नहीं हूं."

श्रीदेवी संग शादी की 22वीं सालगिरह पर बोनी कपूर ने साथ बिताए आखिरी पलों का ये Video किया पोस्ट

इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा "मेरा बेटा लव लंदन में हैं. कुश और उसकी पत्नी तरुणा और मैं दिल्ली में हूं. हम लोग बेशक फिलहाल एक दूसरे से दूर हैं लेकिन प्यार के कारण एक दूसरे से हमेशा के लिए बंधे हुए हैं. मैं सोनाक्षी को उसके बर्थडे पर उनके बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य की दुआ देता हूं. सोनाक्षी.. तुम हमेशा से मेरी सबसे प्यारी बेटी रही हो लेकिन मैं शायद तुम्हारा बेस्ट पिता नहीं बन पाया."

रणबीर-आलिया के रिलेशन को बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं कैटरीना, बिना नाम लिए इंस्टा पर पोस्ट किया मैसेज

बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरूआत की. सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के घर में जन्मी सोनाक्षी को पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनना था. अपने करियर के शुरुआती दौर में सोनाक्षी ने बतौर फैशन डिनाइनर काम किया. इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ मिली जिससे फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री हुई. सोनाक्षी की पहली फिल्म को बॉक्स ऑफिस अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

Bold Photos के बाद अब ईशा गुप्ता का ये बेहद सेक्सी Video इंटरनेट पर वायरल

बता दें कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया. इसके बाद सोनाक्षी ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया. दबंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने शाहिद कपूर के साथ ‘आर राजकुमार’, अक्षय कुमार के साथ ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘हॉलीडे’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों में काम किया. सोनाक्षी का जन्म 2 जून, 1987 को हुआ.

Published at : 03 Jun 2018 04:06 PM (IST) Tags: Sonakshi Sinha Shatrughan Sinha Bollywood
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 'हनुमान अंश'-'बॉर्डर 2' से '3 इडिट्स' तक', इन फिल्मों को चटाई धूल

'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 'हनुमान अंश'-'बॉर्डर 2' से '3 इडिट्स' तक', इन फिल्मों को चटाई धूल

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 321 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 3 बजे तक का कलेक्शन

Box office  Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 321 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 3 बजे तक का कलेक्शन

'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार

'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार

टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है

टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है

टॉप स्टोरीज

यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'

यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'

प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'

प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'

Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा

'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा