News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मूवी रिव्यू: फ्रीकी अली

Share:

स्टार कास्ट: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अरबाज खान, एमी जैक्सन, सीमा बिस्वास, निकेतन धीर

डायरेक्टर- सोहेल खान

रेटिंग: 1.5 स्टार

गोल्फ पर बनी ‘फ्रीकी अली’ एक बहुत ही स्लो फिल्म है जो रोमांटिक कॉमेडी तो है लेकिन आपको कहीं भी हंसी नहीं आएगी. सोहेल खान की लिखी हुई कहानी और उनकी निर्देशित इस फिल्म को नवाजुद्दीन अपनी बढ़िया एक्टिंग के बावजूद देखने लायक नहीं बना पाए हैं.

फ्रीकी अली में कॉमेडी और जो अच्छे सीन हैं वो सब आपको ट्रेलर में पहले ही दिख चुका है.

इस फिल्म में अली की कहानी को दिखाया गया है जो रोजी-रोटी के लिए वसूली का काम करता है और साथ ही अंडरगारमेंट्स बेचता है. अली को एक मौका मिलता है और अचानक ये मोहल्ले वाला प्रोफेशनल गोल्फर बन जाता है. इस दौरान उसे कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं.

फिल्म एक गौर करने वाला सीन भी अबतक ऐसा देखने को मिलता था कि सगाई के दौरान कुछ पता चलने पर अचानक ही लड़के वालों की तरफ से कोई उठता था  और चिल्लाकर कहता था- ये सगाई नहीं हो सकती. इस फिल्म में इसका उल्टा हुआ है. अली की सगाई के समय जैसे ही लड़की के परिवार को जैसे ही पता चलता है कि लड़के का गारमेंट्स का नहीं अंडरगारमेंट्स का बिजनेस है. एक शख्स उठता है और कहता है- रूको, ये सगाई नहीं हो सकती. यहीं पर अली को महसूस होता है कि पैसे की बहुत अहमियत है.

freaky-ali

फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ एमी जैक्सन भी हैं लेकिन समझ नहीं आता कि वो फिल्म में क्यों हैं. उनके पास पूरी फिल्म में दो चार ही डायलॉग हैं उसे भी वो ठीक से नहीं बोल पाती हैं. हां, उनकी वजह से फिल्म में ग्लैमर जरूर है. अली के दोस्त की भूमिका में अरबाज खान हैं जो बार-बार कॉमेडी करने की सिर्फ कोशिश करते हैं.

इस फिल्म के साथ आज बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘बार-बार देखो’ भी रिलीज हुई है. ऐसा माना जा रहा था कि ‘फ्रिकी अली’ बॉक्स ऑफिस पर ‘बार-बार देखो’ को कड़ी टक्कर देने वाली है लेकिन हकीकत ये है कि इन दोनों फिल्मों की कोई तुलना ही नहीं है. नवाजुद्दीन जैसे बेहतरीन एक्टर के साथ भी सोहेल खान इस फिल्म को ऐसा नहीं बना पाए कि देखा जा सके.

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, निकेतन धीर, सीमा बिस्वास और आसिफ बसरा भी हैं जिनके पास ना करने के लिए कुछ ज्यादा था और ना ही ये लोग कर पाए  हैं.

वहीं ‘बार-बार देखो’ एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म है जो ये मैसेज देती है कि जिंदगी कैलकुलेशन से नहीं चलती. यहां कोई मैथमेटिक्स काम नहीं आता. इसलिए जिंदगी ने जो मौका दिया है उसे हंसी-खुशी गुजार दो, जो है उसी पल को जियो, जो नहीं है उसके पीछे मत भागो क्योंकि क्या पता ‘कल हो ना हो’.

तो इस वीकेंड अगर आप कोई अच्छी फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘बार-बार देखो’ एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

Published at : 09 Sep 2016 12:38 PM (IST) Tags: freaky ali Amy Jackson Nawazuddin Siddiqui Movie Review Arbaaz Khan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'मैं चलती फिरती चेक बुक हूं', 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बेल पर जेल से रिहा होने के बाद बोले राजपाल यादव

'मैं चलती फिरती चेक बुक हूं', 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बेल पर जेल से रिहा होने के बाद बोले राजपाल यादव

Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन

Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन

O Romeo BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार हुई धीमी, 14वें दिन कमाए बस इतने करोड़, अब बनाने वाली है ये दो रिकॉर्ड

O Romeo BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार हुई धीमी, 14वें दिन कमाए बस इतने करोड़, अब बनाने वाली है ये दो रिकॉर्ड

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

टॉप स्टोरीज

'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!

IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त

IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त

UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट

UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट