एक्सप्लोरर

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दूबे की सुसाइड से सदमे में अक्षरा सिंह, बोलीं- 'अब तक यकीन नहीं हो रहा'

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सुसाइड ने सिनेमा जगत में सनसनी मचा दी है. इस बीच एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मौत पर अपना रिएक्शन दिया है.

Akshara Singh On Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी सिनेमा जगत के लिए रविवार का दिन बेहद बुरा साबित हुआ है. इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने वाराणसी के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटक कर मौत को लगे लगाया लिया है. आकांक्षा दुबे की सुसाइड से हर कोई हताश और हैरान है. इस बीच भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने आकांक्षा दुबे की मौत पर शोक जताया है. साथ ही आकांक्षा की आत्महत्या पर अक्षरा ने अपना रिएक्शन भी दिया है. 

आकांक्षा दुबे की सुसाइड से हैरान अक्षरा सिंह

आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के तमाम कलाकारों के रिएक्शन आने शुरू हो गए. इस बीच इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रविवार शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. अक्षरा के इस इंस्टा पोस्ट में आकांक्षा दुबे और उनकी मां की तस्वीर शामिल हैं. आकांक्षा दुबे की सुसाइड को लेकर अक्षरा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि-

'क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा. कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में, मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि ये वही एक बहादुर लड़की है. जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद,  एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी. लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो.' इस तरह से आकांक्षा दुबे की मौत पर अक्षरा सिंह ने दुख जाहिर किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

होटल के कमरे में लटका मिला आकांक्षा दुबे का शव

बताया जा रहा है कि अपनी अगली फिल्म की शूटिंग को लेकर आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) वाराणसी के सारनाथ होटल में ठहरी हुईं थी. लेकिन अचानक से ऐसा क्या हुआ कि रविवार सुबह आकांक्षा दुबे का शव उनके होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया. सुसाइड से एक रात पहले शनिवार को आकांक्षा ने एक इंस्टाग्राम लाइव भी किया, जिसमें वह रोती हुईं नजर आईं थी. इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि कोई बड़ी वजह रही होगी जो भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी जिदंगी दांव पर लगा दी. 

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Songs: नहीं रहीं आकांक्षा दुबे, छोड़ गईं अपने पीछे धमाकेदार गानों की धूम, सुनिए एक्ट्रेस के हिट एलबम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget