एक्सप्लोरर

बुखार की वजह से नेशनल अवॉर्ड लेने नहीं पहुंचे थे अमिताभ बच्चन, अब ट्वीट कर दी सेहत की जानकारी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन बीमारी के कारण नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में नहीं पहुंचे पाए थे. अब उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में एक ब्लॉग लिखा है. बता दें कि अमिताभ पिछले कुछ समय से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

नई दिल्ली: 23 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हुए 66वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में खराब तबियत के कारण अमिताभ बच्चन नहीं पहुंच सके थे. अब उन्होंने ब्लॉग के माध्यम से फैन्स को अपनी सेहत की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने अपने हेल्थ अपडेट को लेकर एक ट्वीट भी किया है. बिग बी ने ट्वीट कर लिखा ''मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं, आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया.''

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "गर्दन, हैमस्ट्रिंग, पीठ का निचला हिस्सा और कलाई में चोट थी. लंबे समय तक व्यथित बैठा रहा. मुझे बुखार था. डॉक्टर द्वारा आराम करने की सलाह और कोई यात्रा नहीं. नेशनल अवॉर्ड्स को काफी मिस किया. सिनेमा की कुछ नई खोजें अनदेखी रह गईं. हैम स्ट्रिंग की चोट चलने और बैठने में बाधा डालती है. जिसके लिए लंबे समय तक सांस लेने की जरूरत होती है. बुखार कम है, लेकिन ज्यादा ठीक नहीं. ये कब कम होगा." अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अब 29 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में दिया जाएगा.

बिग बी ने इससे पहले रविवार को ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ''बुखार के कारण अस्वस्थ्य हूं. यात्रा की अनुमति नहीं है. इसीलिए कल दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले सकूंगा. दुर्भाग्यपूर्ण, मुझे पछतावा है.''

बता दें कि अमिताभ को कुछ हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीग बी ने हाल ही में स्लोवाकिया में अपनी फिल्म 'चेहरे' की शूटिंग पूरी की है. उन्होंने पिछले महीने गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI) के 50वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत की थी.

अक्टूबर में, उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, उन्होंने पांच किलोग्राम वजन कम कर लिया है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था, "वे मुझे बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से वजन कम हो रहा है. यह सच है. यह लगभग 5 किलोग्राम है, जो मेरे लिए बस शानदार है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर 'जानकी अम्मा' का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर 'जानकी अम्मा' का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget