एक्सप्लोरर

मोदी की नई कैबिनेट में किन नए नेताओं को मिलेगी जगह, किनकी हो सकती है छुट्टी? अटकलें तेज

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पुराने चेहरे बने रह सकते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे. बड़ा सवाल है कि उनके साथ कौन-कौन चेहरे होंगे जो मंत्री पद की शपथ लेंगे? क्या पीएम 2014 से 2019 तक काम करने वाले चेहरे को फिर से अपनी कैबिनेट में जगह देंगे या फिर नए चेहरे को तवज्जो देंगे. दरअसल, दो तरह की बातें चल रही है. बीजेपी को अपने नेतृत्व में प्रचंड जीत दिलाने वाले अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं. चर्चा है कि अमित शाह को नई सरकार में कोई बड़ा मंत्रालय मिल सकता है.

बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ी हैं. वह किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं. अटकलें लगाई जा रही है कि वह नई कैबिनेट में शामिल नहीं होंगी. ऐसी ही अटकलें वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर लगाई जा रही है कि वह इस बार मंत्री पद नहीं संभालेंगे. जेटली पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. जेटली के पास पिछली सरकार में वित्त मंत्रालय था. सुषमा स्वराज विदेश मंत्री रही हैं. अगर दोनों ही नेता शपथ नहीं लेते हैं तो साफ है कि किसी दूसरे चेहरे को मंत्रालय दिया जाएगा. अटकलें लगाई जा रही है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पोर्टफोलियो बदला जा सकता है.

यहां ध्यान रखना जरूरी है कि नई सरकार में शामिल किए जाने वाले संभावित चेहरों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कई नेताओं का मानना है कि पिछली सरकार के ज्यादातर अहम सदस्यों को कैबिनेट में बरकरार रखा जाएगा. जेटली के स्वास्थ्य को लेकर भी साफ-साफ कहा गया है कि इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक है. भारत सरकार के प्रधान प्रवक्ता सितांशु रंजन कार ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली की स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में मीडिया के एक हिस्से में आई खबरें गलत और बेबुनियाद है. मीडिया को सलाह दी जाती है कि अफवाह फैलाने से परहेज करें.’’

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर मालदीव जा सकते हैं पीएम मोदी

नए कैबिनेट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पुराने चेहरे बने रह सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की सहयोगी एलजेपी के प्रमुख रामविलास पासवान ने अपने सांसद बेटे चिराग पासवान को मंत्री बनाने की वकालत की है. पासवान पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

एआईएडीएमके को इस बार एक सीट मिली है. तमिलनाडु में सत्ता में होने के कारण उसे एक मंत्री पद दिया जा सकता है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है. बीजेपी ने इन चुनावों में पश्चिम बंगाल में 18 और तेलंगाना में चार सीटें जीती हैं. इसके कारण पार्टी नई सरकार में दोनों राज्यों को ज्यादा प्रतिनिधित्व दे सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

वीडियोज

SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश
YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
CJP Protest Live: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
LIVE: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget