एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में हुई चुनावी हिंसा में टीएमसी, BJP और कांग्रेस के 13 वर्करों की हुई हत्या, एक दूसरे पर लगाए आरोप

Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में शनिवार (8 जुलाई) को 22 जिलों में ग्राम पंचायत की 63,229 सीटें, पंचायत समिति की 9,730 सीटें हैं और 20 जिलों में 928 जिला परिषद सीटों के लिए चुनाव हुआ.

WB Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार (8 जुलाई) को वोटिंग हुई. इसी बीच राज्य में शुक्रवार (7 जुलाई) की रात से लेकर अब तक हुई चुनाव संबंधी हिंसा में 13 राजनीतिक वर्कर मारे गए हैं.

चुनाव की वोटिंग के बीच मारे गए लोगों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 8 लोग, बीजेपी के दो, सीपीएम के दो और कांग्रेस का एक वर्कर है. हिंसा के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं.  

किन लोगों की हत्या हुई? 
1.   कूचबिहार के तूफानगंज में शुक्रवार की देर रात टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या  धारदार हथियार से की गई. 
2.   कूचबिहार में ही बीजेपी के कार्यकर्ता माधव बिस्वास को गोली मार दी गई. 
3.   मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में टीएमसी समर्थक का मर्डर किया गया. 
4.   मुर्शिदाबाद के खारग्राम में टीएमसी के कार्यकर्ता सबीरूद्दीन एसके की गोली मारकर हत्या की गई. सबीरुद्दीन पर कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या का आरोप भी लगा था. 
5.   मुर्शिदाबाद में सीपीएम कार्यकर्ता रेबिना बीबी को गोली लगने के बाद यहां के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. 


6.   मुर्शिदाबाद के लालगोला में एक सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या. 
7.   मालदा के मानिक चौक में टीएमसी के एक कार्यकर्ता को जान से मार दिया गया. 
8.   पूर्वी बर्दवान में टीएमसी वर्कर भी हिंसा में मारा गया
9.   साउथ 24 परगना के बसंती में एक टीएमसी कार्यकर्ता की बम विस्फोट से जान चली गई. 
10. नादिया में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या।

11. मुर्शिदाबाद जिले के नौदा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप टीएमसी के लोगों पर लगा है. 
12. कूचबिहार के दिनहाटा में गोली लगने से बीजेपी वर्कर की मौत.
13. उत्तरी दिनाजपुर के चाकुलिया में टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई. 

बीजेपी ने क्या आरोप लगाया?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब बिस्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की तो टीएमसी के समर्थकों ने उन्हें रोका. इसके बाद विवाद बढ़ने पर उन्होंने बिस्वास की हत्या कर दी. हालांकि टीएमसी ने आरोपों से इनकार किया है. 

टीएमसी क्या बोली
पीटीआई ने बताया कि टीएमसी ने भी आरोप लगाया कि कूचबिहार की तूफानगंज 2 पंचायत समिति में उसका एक बूथ समिति सदस्य बीजेपी के हमले में मारा गया. बीजेपी ने भी इस आरोपों से इनकार किया है. 

राज्यपाल क्या बोले?
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उत्तर 24 परगना के विभिन्न इलाकों का दौरा कर हिंसा में घायल लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंसा हमारे लिए चिंता की बात हैं. 

बोस ने कहा, ‘‘रास्ते में लोगों ने मुझसे मेरा काफिला रोकने का अनुरोध किया. बताने के लिए बहुत सारी कहानियां हैं, उन्होंने मुझे अपने आस-पास हो रही हत्या की घटनाओं के बारे में बताया. उन्होंने यह भी कहा कि गुंडों ने उन्हें मतदान केंद्रों पर जाने की अनुमति नहीं दी. ये छिटपुट मामले हैं, लेकिन रक्तपात की एक भी घटना हम सभी के लिए चिंता का कारण होनी चाहिए. 

पश्चिम बंगाल सरकार ने किए सवाल
पश्चिम बंगाल में मंत्री शशि पांजा ने पूछा, ‘‘बीती रात से चौंकाने वाली घटनाओं की सूचना मिल रही है. बीजेपी, माकपा और कांग्रेस ने साठगांठ की थी और केंद्रीय बलों की मांग की थी. आखिर वे कहां तैनात हैं? टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है. केंद्रीय बल कहां है?’’दरअसल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के लिए राज्य पुलिस के करीब 70,000 कर्मियों के अलावा केंद्रीय बलों की 600 कंपनियां तैनात की गई हैं.

बीजेपी ने किया पलटवार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) पश्चिम बंगाल में भेजे गए केंद्रीय बलों को तैनात करने के लिए अनिच्छुक था.

उन्होंने पूछा, ‘‘एक तरफ एसईसी केंद्रीय बलों की तैनाती को अनिच्छुक था. दूसरी तरफ असैन्य कार्यकर्ताओं को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया था. यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि राज्य सरकार और एसईसी ने अदालत की आंख में धूल झोंका है। क्या एसईसी चुप रहकर बूथ पर कब्जा जमाने में तृणमूल के गुंडों की मदद कर रहा है?’’

कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है?
पीटीआई के मुताबिक राज्य के 22 जिलों में ग्राम पंचायत की 63,229 सीटें और पंचायत समिति की 9,730 सीटें हैं, जबकि 20 जिलों में 928 जिला परिषद सीटें हैं. सत्तारूढ़ टीएमसी जिला परिषदों की सभी 928 सीटों, पंचायत समितियों की 9,419 सीटों और ग्राम पंचायतों की 61,591 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने 897 जिला परिषद सीटों, पंचायत समिति की 7,032 सीटों और ग्राम पंचायतों की 38,475 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

माकपा 747 जिला परिषद सीटों, पंचायत समिति की 6,752 सीटों और ग्राम पंचायत की 35,411 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस 644 जिला परिषद सीटों, पंचायत समिति की 2,197 सीटों और ग्राम पंचायत की 11,774 सीटों पर किस्मत आजमा रही है. 

इनपुट- भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Elections 2023: बूथ कैप्चरिंग, बैलेट बॉक्स चोरी, हिंसा में 11 की मौत... जानें बंगाल पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग वाले दिन क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget