एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: बूथ कैप्चरिंग, बैलेट बॉक्स चोरी, हिंसा में 11 की मौत... जानें बंगाल पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग वाले दिन क्या-क्या हुआ

WB Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक जारी रहेगी.

Bengal Panchayat Election 2023 News: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग वाले दिन जबरदस्त हिंसा हो रही है. मुर्शिदाबाद में बवाल के बीच बूथ कैप्चरिंग हुई. कूचबिहार, मालदा समेत कई जिलों में बीती रात से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. मुर्शिदाबाद और कूचबिहार में सबसे ज्यादा हिंसा हुई. कई जगहों से फायरिंग, आगजनी, टकराव और बूथ कैप्चरिंग की खबर भी सामने आई.

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान अब तक मुर्शिदाबाद से 3 लोगों ने अपनी जान गवा दी है, कूच बिहार से दो लोग, मालदा से एक, उत्तर 24 परगना से भी एक और पूर्वी बर्दवान में एक की जाम जा चुकी है. वहीं कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर बरविटा प्राइमरी स्कूल पर बने बूथ में तोड़फोड़ की. यहां पर ड्यूटी कर रहे प्रथम मतदान पदाधिकारी ने बताया कि रात 2 बजे एक दल के कुछ लोग आए और बैलेट बॉक्स में पानी डाला. इसके बाद सुबह 7 बजे एक अन्य दल के लोग आए और तोड़फोड़ की.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का दौरा किया. मतदाताओं और उम्मीदवारों से बातचीत की. गवर्नर ने हिंसा की घटनाओं पर कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है, इसको पूरे सिविल सोसाइटी को सोचना चाहिए. उन्होंने लोगो से अपील करचते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकलें और वोट करें. बोस ने कहा, 'आज किसी पर आरोप लगाने का दिन नहीं है, आज अपने लोगों को सुरक्षित रखने का दिन है.'

बंगाल पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग वाले दिन क्या-क्या हुआ

  • भांगर में टीएमसी के साथ झड़प में आईएसएफ के दो कार्यकर्ता घायल हो गए. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम ब्लॉक 1 के स्थानीय मतदाताओं ने महम्मदपुर नंबर 2 क्षेत्र में बूथ संख्या 67 और 68 को केंद्रीय बल मिलने तक चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है. 
  • कूचबिहार में बैलेट बॉक्स में उपद्रवियों ने आग लगा दी. वहीं कई जगहों पर बूथ कैप्चरिंग की घटना सामने आई है. बंगाल के मुर्शिदाबाद और कूचबिहार जिले से बूथ कैप्चरिंग के मामलें आए है.  जहां से एक वीडियों वायरल हुआ है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे वहा पर बूथ को लूट लिया गया. एक जगह से तो बड़ी अचमभीत करने वाली भी खबर सामने आई है जहां से एक शख्स को बैलेट बॉक्स को लेकर भागते हुए देखा गया है. 
  • सीपीआई-एम कार्यकर्ता रजीबुल हक ने शनिवार (8 जुलाई) को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया. वहीं चुनाव के दौरान कूचबिहार के फलीमारी ग्राम पंचायत में एक मतदान केंद्र पर गुंडों के हमले में बीजेपी उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की मौत हो गई. फिलहाल बूथ पर मतदान रोक दिया गया है. उम्मीदवार माया बर्मन ने कहा, टीएमसी के गुंडों ने मेरे एजेंट पर बम फेंका और उसे मार दिया. उन्होंने मुझ पर भी हमला किया.
  • उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में पार्टीयों के बीच अंदरूनी कलह के कारण एक तृणमूल कार्यकर्ता को गोली मार दी गई, जबकि मुर्शिदाबाद के शमसेरगंज में एक महिला मतदाता राजनीतिक झड़प के दौरान गोली लगने से घायल हो गई. इस बजह से पूरे क्षेत्र में सुबह से ही माहौल तनावमय बना हुआ है. 
  • पंचायत चुनाव के लिए मतदान का पहला घंटा खत्म होने से पहले ही बंगाल में कई इलाकों में सीमा से बाहर हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मालदा के मानिकचक में गोपालपुर ग्राम पंचायत में कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने कथित तौर पर एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या कर दी. साथ ही दोनों पक्षों के बीच झड़प में कम से कम आठ लोग घायल हो गए है.
  • मुर्शिदाबाद में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. जिले के रेजीनगर पीएस क्षेत्र के बेलडांगा में एक स्थानीय टीएमसी उम्मीदवार के ससुर याशीन शेख की हत्या कर दी गई और खारग्राम में सहाबुद्दीन शेख की हत्या कर दी गई.
  • बंगाल के रानीनगर में दोनों पक्षों के बीच झड़प में कई लोग घायल हुए, उनमें से एक सीपीआई-एम कार्यकर्ता को गोली लगी है. डोमकल में दो टीएमसी और एक कांग्रेस कार्यकर्ता को भी गोली मारी गई है, जबकि समशेरगंज में एक अन्य टीएमसी समर्थक को भी गोली मार दी गई है. उत्तर 24 परगना के कदंबगाछी में एक निर्दलीय उम्मीदवार के बूथ एजेंट की कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद, कदंबगाची गांव के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया.
  • हुगली में तारकेश्वर के मालपहाड़पुर जीपी क्षेत्र में एक निर्दलीय उम्मीदवार की बेटी चंदना सिंह सिर में गोली लगने के बाद जीवन और मौत से जूझ रही है. परिवार का आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने उम्मीदवार के बेटे को निशाना बनाया लेकिन गोली उनकी बेटी को लगी जो वहीं पास में खड़ी थी. वहीं एक झड़प में आईएसएफ और टीएमसी के समर्थकों के बीच दक्षिण 24 परगना के भांगर में कथित तौर गोलीबारी हुई. इस घटना में दो आईएसएफ कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कच्चे बम फेंक कर भी वार किए.
  • हुगली और बीरभूम के आरामबाग से भी राजनीतिक झड़प की खबरें आ रही हैं. टीएमसी का आरोप है कि जलपाईगुड़ी के सालबारी-द्वितीय ग्राम पंचायत से उसके पंचायत उम्मीदवार को केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद बीजेपी के गुंडों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है. वहीं बीजेपी ने राजारहाट ब्लॉक मतदान केंद्रों के भाग संख्या 141 स्टेशन माझेराईट एफपी स्कूल, रेकजोनी अस्पताल के पास पोलिंग एजेंट और पार्टी के उम्मीदवार को रोकने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने डायमंड हार्बर में बूथ संख्या 186 और 187 पर टीएमसी की ओर से बड़े पैमाने पर धमकी देने और गलत वोट डालने का आरोप लगाया है.
  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का आरोप है कि टीएमसी ने खोलाखाली, नूरपुर पंचायत के बूथ नंबर 44 और 45 पर खुलेआम मतपत्र लूटकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया. मजूमदार का कहना है कि कूचबिहार जिले में मतपेटियों में आग लगा दी गई, जिसके बाद वहां से चुनाव अधिकारी भाग गए. वहीं टीएमसी का कहना है कि उनकी नारायणपुर-1 ग्राम पंचायत उम्मीदवार हसीना सुल्ताना के पति पर अन्य उम्मीदवारों के साथ बंदूकों और देशी बमों से हमला किया गया है. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि रेजीनगर, तूफानगंज और खारग्राम में तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई और डोमकोल में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-

West Bengal Panchayat Election 2023 Live: बंगाल में 22.60% मतदान, बूथ एजेंट की हत्या के बाद प्रदर्शन, बीजेपी बोली- 90 में बिहार में भी ऐसा ही हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget