एक्सप्लोरर

West Bengal Polls 2024: पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के लिए TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें- कहां से किसे बनाया दावेदार

West Bengal Polls 2024: पश्चिम बंगाल में 10 जुलाई, 2024 को विधानसभा उप-चुनाव होंगे.

West Bengal Bypoll TMC Candidates List: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्य के उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है. शुक्रवार (14 जून, 2024) को पार्टी की ओर से दावेदारों की लिस्ट जारी की गई है.

तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज विधानसभा सीट पर कृष्णा कल्याणी को अपना उम्मीदवार बनाया है. रानाघाट-दक्षिण सीट पर मुकुट मणि अधिकारी, मानिकतला सीट से सुप्ति पांडेय और बागदा सीट से मधुपर्णा ठाकुर को टिकट दिया गया है. 


West Bengal Polls 2024: पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के लिए TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें- कहां से किसे बनाया दावेदार

इस्तीफा देने वालों को भी मिला टिकट

तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज और रानाघाट-दक्षिण (एससी) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में उन्हीं 2 उम्मीदवारों को उतारा है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. रायगंज से कृष्णा कल्याणी उपचुनाव लड़ेंगे, जबकि रानाघाट-दक्षिण (एससी) से मुकुट मणि अधिकारी उपचुनाव में ताल ठोंकेंगे. मानिकतला और बागदा से उम्मीदवार बदले गए हैं. मानिकतला में सुप्ति पांडेय तो बागदा में मधुपर्णा ठाकुर को उतारा गया है.

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव 

भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 जून को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया था. चुनाव आयोग ने बिहार की एक, पश्चिम बंगाल की 4, तमिलनाडु, पंजाब एवं मध्यप्रदेश की एक-एक, उत्तराखंड की 2 और हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर उपुचनाव की घोषणा की थी.

बंगाल समेत 7 राज्यों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

इन सात 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना की बात करें तो यह शुक्रवार (14 जून) से जारी हुई है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 21 जून तक नामांकन कर सकेंगे. 24 जून को नॉमिनेशन फॉर्म की जांच होगी और 26 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. 10 जुलाई को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को रिजल्ट आएगा.

ये भी पढ़ें

Maharashtra News: महाराष्ट्र में गरमाया चुनावी माहौल, NDA में पड़ी 'फूट' तो I.N.D.I.A. में भी बिगड़ी बात, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget