एक्सप्लोरर

क्या नाराज थे एकनाथ शिंदे? सीएम पद की शपथ लेने के बाद फडणवीस ने किया बड़ा खुलासा

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे भावुक स्वभाव के व्यक्ति हैं, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम अजित पवार व्यावहारिक राजनीति करते हैं. उन्होंने दिल्ली में हुई मीटिंग का भी जिक्र किया.

Devendra Fadnavis On Eknath Shinde: महाराष्ट्र में लंबी खींचतान के बाद आखिरकार देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने. वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं. सरकार बनाने में इतनी देरी को लेकर यह माना जा रहा था कि महायुति के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एकनाथ शिंदे बीजेपी से खफा बताए जा रहे थे. हालांकि अब नई सरकार का शपथ ग्रहण तो हो गया है, लेकिन मंत्रिमंडल को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है. एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सीएम फडणवीस ने बताया कि क्या सच में एकनाथ शिंदे बीजेपी से नाराज चल रहे थे.

एकनाथ शिंदे की नाराजगी पर क्या बोले सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र में सरकार के गठऩ में देरी और शिंदे की नाराजगी पर सीएम फडणवीस ने कहा कि नई सरकार के शपथग्रहण में बहुत ज्यादा देरी नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि एकनाथ शिंदे किसी भी मुद्दे पर नाराज थे. एक गुट था, जो चाहता था कि शिंदे जी समन्वय समिति के अध्यक्ष बनें, लेकिन कोई नाराजगी नहीं थी. दिल्ली में हमारी बैठक में उन्होंने माना था कि बीजेपी के पास अधिक विधायक हैं तो सीएम बीजेपी से ही होना चाहिए."

'भावुक स्वभाव के व्यक्ति हैं एकनाथ शिंदे'

इस सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे भावुक स्वभाव के व्यक्ति हैं, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम अजित पवार व्यावहारिक राजनीति करते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि महायुति गठबंधन ने बहुत मेहनत की है, फिर भी पिछले ढ़ाई वर्ष उतार-चढ़ाव भरे सफर की तरह रहे हैं. क्या एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, इस सवाल के जवाब में सीएम फडणवीस ने कहा, "अगर कोई पार्टी प्रमुख सरकार से बाहर हो, तो पार्टी ठीक से नहीं चल सकती है." सीएम ने कहा कि उन्होंने ये बात एकनाथ शिंदे को समझा दिया है.

शिवसेना नेता उदय सामंत ने शुक्रवार (6 दिसंबर 2024) कहा था कि एकनाथ शिंदे नई महाराष्ट्र सरकार में शामिल नहीं होना चाहते थे और इसके बजाय अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे, लेकिन पार्टी के नेताओं के आगे वे नरम पड़ गए. 

ये भी पढ़ें :  संसद में सीट आवंटन को लेकर छिड़ा विवाद, विपक्ष ने लगाया सरकार पर सहमत फार्मूले में बदलाव करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget