एक्सप्लोरर

Rakesh Tikait Interview: अमित शाह की जाटों के साथ बैठक और RLD को BJP के ऑफर पर क्या बोले राकेश टिकैत, जानें

Uttar Pradesh Election 2022: आरएलडी को बीजेपी की ओर से दिए गए ऑफर के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि हमें नहीं पता कौन कहां जा रहा है और क्या कर रहा है.

BKU Leader Rakesh Tikait Latest Interview: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि आज अमित शाह ने किसानों से बात नहीं की. इस दौरान जब उनसे आरएलडी को बीजेपी द्वारा दिए गए ऑफर पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कौन कहां जा रहा है और क्या कर रहा है. हम किसानों के मुद्दे पर बात करेंगे. उन्होंने कहा इनमें से किसी से हमारे संबंध नहीं है.  

राष्ट्रीय लोकदल और बीजेपी के गठबंधन के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा, "हमें नहीं पता किसका गठबंधन किससे हो रहा है. हमें अपने आंदोलन का पता है. भारत सरकार या राज्य में किसी की भी सरकार आएगी और अगर वो किसान खिलाफ कोई कानून बनाएगी हमको उसका विरोध करना है. वो सरकार किसी की भी आए. किससे किसका गठबंधन हो रहा है उससे हमारा कोई मतलब नहीं."

अमित शाह पर क्या बोले?

जाटों के साथ बैठक में गृह मंत्री ने चुनाव के बाद किसानों की हर मांग मानने की बात कही. इस पर राकेश टिकैत ने कहा, "चुनाव से पहले क्यों नहीं मान रहे... हमने अभी पिछले 10 दिनों में दो बार मैसेज (संदेश) करवाया. वे मीटिंग करने को तैयार नहीं है. आज उन्होंने कौन से किसान बुला लिए? हम उनसे कह रहे हैं कि आप वक्त दो (मिलने का), बात करना चाहते हैं. जो दिल्ली में समझौता हुआ है उसे वो लागू नहीं करना चाहते."

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने एमएसपी गारंटी कानून पर कमेटी बनाने की बात कही थी. हम सरकार को ढूंढ रहे हैं कि सरकार हैं कहां? वो कमेटी कब बनेगी? उस पर बात चीत शुरू करो आप. उन्होंने कहा कि सरकार ढूंढने से मिल नहीं रही और कह रही है कि सरकार ने ढाई सौ लोग बुलाए और उनसे सरकार ने बात की और कहा कि हम किसानों की सारी बात मानेंगे. टिकैत ने कहा, "किसान तो दिल्ली में पिछले 13 महीनों से बैठा था. 22 जनवरी 2021 के बाद सरकार नहीं मिली. एक साल हो गया सरकार को तलाश करते हुए."

 

RRB-NTPC Result: विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे राहुल-प्रियंका और अखिलेश, जानिए अबतक की बड़ी बातें

Republic Day 2022: राजपथ बना 'शक्तिपथ', जमीन से आसमान तक दिखी भारत के सैन्य और संस्कृति की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget