एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh Election 2022: अलीगढ़ सिटी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इम्तियाज को जिले से बाहर रहने का आदेश

UP Election News 2022: अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) राकेश कुमार पटेल ने बताया, "उन पर गुंडा अधिनियम के तहत मामला होने के आधार पर प्रतिबंध लगाया गया था, क्योंकि वह शहर की शांति के लिए खतरा थे."

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: अलीगढ़ शहर से कांग्रेस उम्मीदवार सलमान इम्तियाज (Salman Imtiaz) को जिले से बाहर रहने (जिला बदर) का आदेश दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. इम्तियाज के घर पर शुक्रवार को 14 जनवरी का यह आदेश चस्पा किया गया है. उन्होंने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल किया था.

अपर जिला मजिस्ट्रेट (शहर) राकेश कुमार पटेल ने बताया, "उन पर गुंडा अधिनियम के तहत मामला होने के आधार पर प्रतिबंध लगाया गया था, क्योंकि वह शहर की शांति के लिए खतरा थे." इम्तियाज एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं और उनपर पहले भी मार्च 2020 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सीएए विरोधी आंदोलन के मद्देनजर प्रतिबंध लगाया गया था. AMU के कई अन्य छात्र नेताओं को भी इस तरह के प्रतिबंध आदेश जारी किए गए थे.

इम्तियाज ने कहा कि उन्होंने 2020 में प्रतिबंध के आदेश का जवाब दिया था और तब से उनकी याचिका पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है. उन्होंने बताया, "अचानक नामांकन दाखिल करने के बाद, मुझे शहर छोड़ने और कासगंज जिले के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट करने को कहा गया है."

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में इम्तियाज ने भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर हरिद्वार में दिए गए कथित घृणा भाषणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘धर्म संसद’ का भी विरोध किया था जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी इस आदेश को अदालत में चुनौती देगी.

ये भी पढ़ें-  UP Election 2022: गठबंधन का एलान करते हुए Owaisi ने निकाला नया फॉर्मूला, बोले- सत्ता में आए तो 2 सीएम होंगे, 3 डिप्टी सीएम

ये भी पढ़ें-  Jammu-Kashmir में परिसीमन और चुनाव कराने को लेकर अमित शाह का सामने आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार

बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?

5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा

Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा

E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया

कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज

Embed widget