एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पश्चिमी यूपी से कैंपेन की शुरुआत करेंगे Amit Shah, जानें क्या है उनका प्लान?

Amit Shah UP Visit: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत अब शामली ज़िले की कैराना विधानसभा से करेंगे.

UP Election 2022: गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) अब ब्रिज क्षेत्र के बजाय पश्चिमी यूपी से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. पहले वे कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से अपने अभियान की शुरुआत करने वाले थे. अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. अब वे पश्चिम यूपी से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी के कैराना से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को करेंगे.

कैराना में घर -घर सम्पर्क अभियान से वे घर -घर जाकर प्रचार करेंगे. यहां से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को बीजेपी ने दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है. कैराना वही जगह है जहां को लेकर दावा किया गया था कि हिंदुओं को घर बेच कर जाने पर मज़बूत होना पड़ा. 2017 के विधानसभा चुनाव में ये बड़ा मुद्दा बना था.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उत्तर प्रदेश (UP) के शामली और मेरठ में सार्वजानिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सबसे पहले वे घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को दोपहर में कैरना विधानसभा से करेंगे. इसके बाद वे शामली और बागपत जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शामली के होटल ओरचिड में होगी. इसके बाद वे शाम को ज़िले के विशिष्ट जन के साथ बैठक, ये बैठक मेरठ के होटल गोडविन में होगी.

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) इस दौरे के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बीजेपी की छोटी-छोटी बैठकें लेंगे. ये बैठके ज़िला संगठन और विधानसभा के प्रचार अभियान सम्भालने वाले पदाधिकारियों के साथ होगी. संगठन की बैठक करने के अलावा तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करके प्रचार करने की योजना बनायी गयी है, इस पूरे सिस्टम का निरीक्षण और उसके प्रयोग को परखेंगे. गृहमंत्री अमित शाह योजना के मुताबिक़ ब्रज क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र की कई विधानसभाओं में बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

पहली और दूसरे चरण के उम्मीदवारी घोषित होने के बाद अमित शाह का ये पहला उत्तर प्रदेश दौरा है और इस दौरे के साथ ही वे प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. पार्टी अध्यक्ष नड्डा भी इस दौरान आगरा और बरेली में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव और संगठन की नब्ज़ टटोलेगें.

आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा आने वाले समय में करेंगे और हर ज़िले की हर विधानसभा सीट पर वे अपनी नज़र रखेंगे. गृह मंत्री अमित शाह ने दो महीने पहले से उत्तर प्रदेश की चुनावी कमान अपने हाथ में ले ली है इस दौरान वे उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों का दौरा करेंगे, ताकि उत्तर प्रदेश फ़तह की इबारत को तीसरी बार लिखा जा सके.

गौरतलब है कि 2014 में लोकसभा चुनावों में 71 लोकसभा सीटें जिताने का करिश्मा अमित शाह (Amit Shah) ने पार्टी के महासचिव रहते किया था जबकि 2017 का विधानसभा चुनाव उनके पार्टी अध्यक्ष रहते जीता और 2019 का लोकसभा चुनाव भी शाह के नेतृत्व में ही जीता गया. अब एक बार फिर शाह ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फ़तह की योजना तैयार की है और उसका शंखनाद पश्चिमी यूपी से कर रहे हैं.

Delhi Curfew: दिल्ली में न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, न वापस होगा ऑड-ईवन, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल का NO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget