एक्सप्लोरर

Delhi Curfew: दिल्ली में न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, न वापस होगा ऑड-ईवन, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल का NO

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने और दुकानें खोलने के ऑड इवन नियम को वापस लेने के संबंध में उपराज्यपाल को पत्र लिखा था. लेकिन मंजूरी नहीं मिली.

Delhi Coronavirus Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का प्रकोप भले ही पहले से कम हो गया है लेकिन दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और बाजारों में ऑड इवन का नियम अभी जारी रहेगा. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने और बाजारों को पूरी तरह खोलने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव पर मंजूरी देने से इंकार कर दिया है. राजधानी में अभी सिर्फ प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी के साथ खुल सकेंगे.

उपराज्यपाल का कहना है कि अभी कुछ दिन और दिल्ली में कोविड की स्थिति पर नजर बनाए रखनी होगी. अगर हालात सामान्य होते हैं तो आगे इस पर विचार किया जा सकता है. साफ है कि जब तक उपराज्यपाल जो कि DDMA ( दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथारिटी ) के चेयरमैन है, उनकी सहमति नहीं मिल जाती तब तक दिल्ली में वीकेंड कर्फ़्यू और बाज़ारों में ऑड-ईवन सिस्टम लागू रहने वाला है

कोविड मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने एक जनवरी को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर वीकेंड में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया था. कार्य दिवसों के दौरान रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू पहले से ही लागू है. डीडीएमए ने गैर-आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी निजी कार्यालयों को बंद करने सहित अन्य प्रतिबंध भी लगाए थे.

उप मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधों में ढील देने की कही बात

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राजधानी में कोरोना की स्थिति पर जानकारी दी. उन्होंने कहा, दिल्ली में कोविड मामले कम हो गए हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ निर्णय लिए हैं. अब वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया जाएगा. निजी क्षेत्र 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे. बाज़ारों में दुकानों के लिए बनाए गए 'ऑड-ईवन' नियम को भी ख़त्म किया जाएगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल की अनुमति के लिए उनके पास पत्र भेज दिया है. जैसी ही उपराज्यपाल से मंज़ूरी मिल जाएगी, इसे दिल्ली में लागू कर दिया जाएगा.

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है: जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से उत्पन्न स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले दिल्ली में जान गंवाने वाले 43 लोगों में से केवल तीन की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना वायरस संक्रमण था. दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 10,500 मामले सामने आने का अनुमान है जबकि संक्रमण दर 17 से 18 फीसद रह सकती है.

उन्होंने कहा, 'विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि दिल्ली में इस लहर के दौरान रोजाना एक लाख मामले सामने सकते हैं, लेकिन वो खतरा टल गया है. हम तीन-चार दिन के भीतर और अधिक प्रतिबंधों को हटाने के बारे में फैसला करेंगे.

ये भी पढ़ें-

अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में मिलाने का फैसला कितना सही? सेना के दिग्गजों ने दी अपनी राय

एक प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख का लोन, मुफ्त परीक्षाएं, नौकरियां और वर्ल्ड क्लास संस्थान - जानें कांग्रेस के यूथ मेनिफेस्टो की बड़ी बातें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget