एक्सप्लोरर

UP Polls: योगी आदित्यनाथ अपने बूथ के पहले वोटर बने, कहा- सही निर्णय में चूके तो पांच साल की मेहनत पर फिर जाएगा पानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को "पहले मतदान फिर जलपान" के मंत्र का अनुसरण करते हुए गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम) के बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह सात बजे ही बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने. मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया.

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जनता जनार्दन में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है. खासतौर पर माताओं और बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है. यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ है. सीएम योगी ने कहा कि छठ में चरण में जिन 9 जिलों में मतदान हो रहा है वहां के मतदाताओं से अपील है कि वह अच्छी सरकार, सुशासन की स्थापना व आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मतदान अवश्य करें.

छठे चरण में जीत का छक्का, सातवें में नया रिकॉर्ड

सीएम योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपने उत्साह से अच्छी सरकार के चुनाव की बात को साबित किया है. उन्होंने कहा कि अब तक के रुझान ने यह दर्शाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से काफी आगे है. छठे चरण के चुनाव में जीत का जोरदार छक्का लगाकर हम 300 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर हैं. सातवें चरण में 2017 की तुलना में उससे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ईमानदारी, श्रद्धा व प्रतिबद्धता के साथ जनता के भरोसे का मान रखते हुए कार्य किया है. जनता के उत्साह में इसकी झलक साफ देखी जा सकती है.


UP Polls: योगी आदित्यनाथ अपने बूथ के पहले वोटर बने, कहा- सही निर्णय में चूके तो पांच साल की मेहनत पर फिर जाएगा पानी

सही निर्णय में चूके तो पांच वर्ष की मेहनत पर फिर जाएगा पानी

गुरुवार को हो रहे छठे चरण के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार चुनने में जनता से सही निर्णय करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, गरीबों व समाज के सभी वर्गों के लिए अभूतपूर्व कार्य करने का प्रयास किया है. इसे देखा भी जा सकता है. आज निर्णय की घड़ी है कि हम कैसी सरकार चाहते हैं. माफियाओं, दंगाइयों का साथ देने वाले लोगों की सरकार या फिर ऐसी सरकार जिसने सुरक्षा, विकास, रोजगार व सुशासन की गारंटी दी है. निर्णय की इस घड़ी में हम चूके तो 5 वर्ष की मेहनत पर पानी फिर जाएगा.

सुरक्षा, विकास, सुशासन व जनकल्याण कारी योजनाओं के लिए भाजपा को वोट दें

सीएम ने कहा कि सुरक्षा, विकास, सुशासन व जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश और खास कर कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों को देखा व सुना है. इन 5 सालों में विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए हैं. खाद कारखाना चालू हुआ, एम्स भी बना, कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले गए. यही नहीं 40 सालों से हजारों बच्चों को असमय काल कवलित करने वाली इंसेफलाइटिस की समस्या का समाधान हमने 4 साल में कर दिखाया. पूर्वी उत्तर प्रदेश पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ गया है. भाजपा की सरकार ने दंगामुक्त, भयमुक्त वातावरण दिया है. दंगाइयों व पेशेवर माफियाओं के खिलाफ आप सबने बुलडोजर के बेहतर उपयोग को भी देखा है.

यह भी पढ़ें.

Russia-Ukraine News: रूस-यूक्रेन के बीच आज हो सकती है दूसरे दौर की बातचीत, आठ दिन से जारी है भीषण युद्ध

भारत को S-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति करेगा रूस, नहीं पड़ेगा प्रतिबंधों का असर: रूसी अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget