एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: चाचा शिवपाल ने क्यों कहा 'अखिलेश यादव से है मेरा मुकाबला', जानिए वजह

बीजेपी नेताओं पर पलटवार करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा पूरा परिवार एकजुट हो गया है, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने मुझे अपने बगल में बैठा लिया है.

उत्तर प्रदेश में  चुनावी दौर का माहौल चल रहा है. अखिलेश यादव से नाराज होकर अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव इस बार समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. चाचा शिवपाल को समाजवादी पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक भी बनाया है. लेकिन अभी हाल ही में इटावा के जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शिवपाल यादव ने कहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला अखिलेश यादव के साथ है.

20 फरवरी को अपने गांव सैफई में मतदान करने के बाद आईएएनएस से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वो इससे पहले पांच बार जसवंतनगर विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं और हर बार जीत का अंतर बढ़ता ही जा रहा है लेकिन इस बार उनका मुख्य मुकाबला बगल की सीट करहल से विधानसभा चुनाव लड़ रहे अपने ही भतीजे अखिलेश यादव के साथ है.

क्या अखिलेश के खिलाफ हैं शिवपाल यादव?
नहीं, बिल्कुल नहीं. दरअसल, शिवपाल यादव अपनी जसवंतनगर सीट और अखिलेश की करहल सीट के बीच मुकाबला कर रहे हैं. शिवपाल ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जसवंतनगर (जहां से वो खुद चुनाव लड़ रहे है) और करहल (जहां से अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे है) दोनों ही विधानसभा सीटें एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीतने जा रही है. दोनों में यह मुकाबला चल रहा है कि कौन ज्यादा मतों से चुनाव जीतता है. हालांकि इसके साथ ही शिवपाल यादव ने यह दावा भी किया कि उन्होंने इस बार करहल के मतदाताओं से अपील की है कि वो अखिलेश को ज्यादा मतों से विजयी बनाए.

करहल सीट की यह लड़ाई राजनीतिक तौर पर इतनी दिलचस्प हो गई है कि बसपा को छोड़ कर अन्य सभी दलों ने मैदान खाली छोड़ दिया है. करहल से सिर्फ 3 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतरे. सपा के अखिलेश यादव और बीजेपी के एसपी सिंह बघेल के बीच चल रही चुनावी लड़ाई में बसपा उम्मीदवार के तौर पर कुलदीप नारायण भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए चुनावी मैदान में है. बीजेपी करहल में नंदीग्राम और अमेठी का इतिहास दोहराना चाहती है वहीं सपा इस सीट को जीतकर किसी भी तरह से अपना गढ़ बचाना चाहती है. करहल सीट पर 20 फरवरी को मतदान हो चुका है.

ये भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव: योगी और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें पूरा सियासी समीकरण

यूपी चुनाव: तीसरे चरण में इस बार 1.21 प्रतिशत गिरा वोटिंग पर्सेंटेज, 2017 में मतदान बढ़ने पर हुआ था बीजेपी को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget