एक्सप्लोरर

यूपी: अनुसूचित जातियों के लिये आरक्षित सीटों पर भी रहा बीजेपी का दबदबा

बुलंदशहर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के योगेश वर्मा को दो लाख 90 हजार 57 मतों से हराया. वहीं बाराबंकी सीट से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के राम सागर रावत को एक लाख 10 हजार 140 मतों से हराया.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अनुसूचित जातियों के लिये आरक्षित 17 सीटों में से 14 पर बीजेपी और उसके सहयोगी अपना दल-सोनेलाल ने एक सीट पर कब्जा जमाया है. चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक उत्तरप्रदेश की 17 आरक्षित सीटों में से नगीना और लालगंज सीटें बसपा के खाते में गयी हैं.

नगीना सीट पर बसपा प्रत्याशी गिरीश चन्द्र ने बीजेपी के यशवंत सिंह को हराया. वहीं, लालगंज सीट से बसपा की संगीता आजाद ने नीलम सोनकर को पराजित किया. बाकी 15 आरक्षित सीटें बीजेपी के नाम रहीं. मछलीशहर सीट पर बसपा के त्रिभुवन राम को 181 मतों के बेहद मामूली अंतर से बीजेपी के भोलानाथ के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा.

बुलंदशहर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के योगेश वर्मा को दो लाख 90 हजार 57 मतों से हराया. वहीं बाराबंकी सीट से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के राम सागर रावत को एक लाख 10 हजार 140 मतों से हराया.

हाथरस सीट से बीजेपी के राजवीर दिलेर ने सपा के रामजी लाल सुमन को दो लाख 60 हजार 208 मतों से पराजित किया. वहीं शाहजहांपुर से बीजेपी के अरुण कुमार सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अमर चंद्र जौहर को दो लाख 68 हजार 418 वोटों से परास्त किया.

हरदोई सीट से बीजेपी उम्मीदवार जय प्रकाश ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की उषा वर्मा को एक लाख 32 हजार 474 वोटों से हराया. वहीं मिश्रिख सीट से बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के डॉक्टर नीलू सत्यार्थी को एक लाख 672 मतों से हराया.

मोहनलालगंज सीट से मौजूदा बीजेपी सांसद एवं प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सी. एल. वर्मा को 90 हजार 229 वोटों से हराया.

इटावा सीट पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बीजेपी उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के कमलेश कुमार को 64 हजार 437 मतों से पराजित किया.

कौशाम्बी से बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के इंद्रजीत सरोज को 38 हजार 722 मतों से पराजित किया.

बहराइच लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अक्षयवर लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया.

आगरा सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज कुमार सोनी को दो लाख 11 हजार 546 मतों से हराया.

रॉबर्टसगंज सीट से बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54 हजार 336 मतों से हराया.

यूपी: गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की सभी सीटों पर भगवा छाया, कुशीनगर में रिकार्ड मतों से बीजेपी का परचम लहराया

यूपी: अखिलेश यादव ने अपने पूरे मीडिया पैनल को किया बर्खास्त, सपा के खाते में आईं केवल 5 सीटें

लोकसभा चुनाव: मोदी मंत्रिमंडल के 9 सदस्यों में से 8 ने उत्तर प्रदेश से जीता चुनाव

लोकसभा चुनाव: यूपी में नहीं चमकी दलबदलुओं की किस्मत, उलटा पड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget