एक्सप्लोरर

Assembly election 2023: कांग्रेस तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों से 50,000 रुपये फीस लेगी, जानिए क्यों

Telangana Assembly Polls: कांग्रेस ने तेलंगाना में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म निकाल दिया है. इसके तहत आवेदकों को जातिगत श्रेणी के अनुसार तय शुल्क जमा करना होगा.

Telangana Assembly Election 2023: कांग्रेस की तेलंगाना यूनिट ने राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे उम्मीदवारों के आवेदन लेना शुरू कर दिए है. राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं. पार्टी के एक टॉप नेता ने यह जानकारी दी.

कांग्रेस की कर्नाटक यूनिट की तरह ही तेलंगाना भी चुनाव लड़ने के इच्छुक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों से आवेदन के लिए 25,000 रुपये और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से 50,000 रुपये शुल्क लेगी. पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से दो लाख जबकि, एससी/एसटी आवेदकों से एक लाख रुपये शुल्क लिया था.

25 अगस्त से पहले जमा करना होगा शुल्क
समिति के सदस्यों में से एक सदस्य महेश कुमार गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनने के तौर-तरीके तैयार करने के वास्ते पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया है. गौड़ तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. 

उन्होंने पीटीआई से कहा, '18 अगस्त के दोपहर तक उम्मीदवारों के भरे जाने वाले आवश्यक फॉर्म अपलोड किए जाएंगे. आवेदकों को ये फॉर्म भरना होगा और 25 अगस्त से पहले एक डीडी (50,000 रुपये या 25,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट) के साथ इसे जमा करना होगा.' उन्होंने कहा कि उप-समिति ने 25,000 रुपये (सामान्य श्रेणी के लिए) शुल्क की सिफारिश की थी लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 50,000 रुपये शुल्क तय किया. 

'आवेदन शुल्क' से गंभीर दावेदार आगे आएंगे'
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार को अन्य सूचना के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल के बारे में भी जानकारी देनी होगी, ताकि पार्टी उनकी पृष्ठभूमि जांच सके. प्रदेश चुनाव समिति सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान बैठक कर सभी आवेदनों की जांच करेगी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को सिफारिशें भेजेगी.

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि पार्टी ने 2018 और 2014 में पिछले दो विधानसभा चुनाव के दौरान कोई शुल्क नहीं लिया था. 2009 के चुनाव में 10,000 रुपये का शुल्क लिया था. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कि 'आवेदन शुल्क' के कारण केवल गंभीर दावेदार आगे आएंगे.

'सीईसी अंतिम निर्णय लेगी'
बाद में टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि सभी योग्य आवेदनों को, आवेदकों की विश्वसनीयता और जमीनी स्तर पर उनके जनाधार की पुष्टि के लिए क्षेत्र में मौजूद सर्वेक्षण टीम को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि जांच के बाद एआईसीसी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) उम्मीदवार की सूची पर फैसला करेगी.

रेड्डी ने कहा, 'प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हम सिर्फ एआईसीसी को सुझाव और सिफारिशें भेज सकेंगे. सीईसी अंतिम निर्णय लेगी और उम्मीदवार की सूची की घोषणा करेगी.' उम्मीदवार एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

'जिसकी दिल्ली उसका देश…' , कांग्रेस का इशारा- सभी सात लोकसभा सीटों पर पार्टी लड़ेंगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget