एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं, PM मोदी को लगना चाहिए लोकतंत्र का तमाचा, सुषमा ने कहा- आपने हदें पार कर दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रही हैं. पीएम मोदी भी पश्चिम बंगाल में होने वाली हर एक रैलियों में ममता बनर्जी को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके बयान के लिए निशाने पर लिया है. साथ ही बशीर बद्र के मशूहर के शायरी 'दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे...' साझा किये. सुषमा ने कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं और मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं.

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ''ममता जी - आज आपने सारी हदें पार कर दीं. आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं. कल आपको उन्हीं से बात करनी है. इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूं : दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों.''

दरअसल, ममता बनर्जी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही हैं. पीएम मोदी भी पश्चिम बंगाल में होने वाली हर एक रैलियों में ममता बनर्जी को खरी-खोटी सुना रहे हैं. मंगलवार को ही ममता ने कहा था कि नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिये.

उन्होंने कहा, ''मैं राजनीति में अपना सिर नहीं झुकाऊंगी. जब मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सिंडिकेट की पार्टी है. इसकी सरकार को सिंडिकेट चला रहे हैं. मुझे लगा उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा (चुनाव में हार) लगना चाहिये.''

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेकर कहा- सिर से पैर तक आप लोगों के खून से सने हैं

ममता बनर्जी ने सोमवार को एक रैली में कहा था, ''मैं उन्हें देश का प्रधानमंत्री नहीं मानती हूं, इसलिए मैं बैठक में नहीं बैठी. मैं उनके साथ एक ही मंच पर नहीं दिखना चाहती हूं. मैं अगले पीएम से बात करूंगी. हम चक्रवात से होने वाले नुकसान का ध्यान रख सकते हैं. हमें चुनाव से पहले केंद्र की मदद की जरूरत नहीं है.''

साथ ही उन्होंने कहा था, ''अगर मैं टोल कलेक्टर हूं तो आप क्या हैं? सिर से पैर तक आप लोगों के खून से सने हुए हैं. जब उनसे पूछा गया कि उनकी (पीएम) पत्नी क्या करती है और वह कहां रहती हैं, तो उन्होंने (पीएम) कहा कि वह नहीं जानते. जो अपनी पत्नी की देखभाल नहीं कर सकता, वह भारतीयों की देखभाल करेगा?'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ममता बनर्जी को स्पीड ब्रेकर दीदी कहते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget