एक्सप्लोरर

मोदी के 'PPP' पर सिद्धारमैया बोले, 'आपका दल प्रिजन, प्राइस राइज़ और पकोड़ा पार्टी है'

पीएम मोदी के बयान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार किया है. सिद्धारमैया ने कहा कि हम हमेशा से ही लोकतंत्र की तीन पी को मानते हैं जबकि आपकी पार्टी, 'प्रिजन, प्राइस राइज़ और पकोड़ा पार्टी' है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया था. प्रधानमंत्री ने कहा था 15 मई यानी कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद से कांग्रेस PPP (पंजाब, पुद्दुचेरी, परिवार) पार्टी रह जाएगी. पीएम मोदी के इस बयान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार किया है. सिद्धारमैया ने कहा कि हम हमेशा से ही लोकतंत्र की तीन पी को मानते हैं जबकि आपकी पार्टी, 'प्रिजन, प्राइस राइज़ और पकोड़ा पार्टी' है.

सिद्धारमैया ने क्या कहा? सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, ''प्रिय मोदी जी, सर मुझे पता चला है कि आपने एक नया शब्द बनाया है पीपीपी. सर हम हमेशा से लोकतंत्र के 3 पी वाले फॉर्मूले को मानते हैं. ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल.. यानी जनता का जनता के लिए..जनता के द्वारा. जबकि आपकी पार्टी की 3 पी का मतलब है प्रिजन यानी जेल, प्राइस राइज यानी दाम में बढ़ोतरी और पकौड़ा पार्टी. मैंने ठीक कहा सर ?''

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था? कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. उनके निशाने पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी हैं. कर्नाटक के शिमोगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के चुनाव परिणाम के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) से पुडुचेरी, पंजाब और परिवार (PPP) कांग्रेस बन जाएगी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलेगी.

आलू से सोना बनाने वाले किसान-किसान कर रहे राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा, ''चना का पेड़ होता है या पौधा होता है, लाल मिर्च होती है या हरी, इसका भी जिनको ज्ञान नहीं है। जो आलू से सोना पैदा करने के बारे में सोचते हैं। वो अब दिन-रात किसान-किसान बोल रहे हैं।"

पीएम ने कहा- 'जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस से उसका सांठगांठ है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को बचाने का कोई काम कर रहा है तो वो जेडीएस है. सब सर्वेक्षण यही कहते हैं, जेडीएस कांग्रेस को हरा नहीं सकती, खुद सरकार बना नहीं सकती. अब कौन इस बात से इनकार कर सकता है कि पर्दे के पीछे साठ गांठ है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget