एक्सप्लोरर

दिल्ली: वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता राजकुमार चौहान BJP में शामिल

राजकुमार चौहान उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे थे. आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता विजय गोयल की मौजूदगी में चौहान बीजेपी में शामिल हुए.

नई दिल्ली: छठे चरण में कल दिल्ली की सात सीटों पर भी वोटिंग होगी. वोटिंग से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे दिग्गज नेता राजकुमार चौहान ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है. आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता विजय गोयल की मौजूदगी में चौहान बीजेपी में शामिल हुए.

चौहान ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा है और वह भाजपा के साथ अपने खटीक समुदाय को मजबूती से जोड़ने के लिए काम करेंगे. तिवारी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का चौहान का फैसला इस पार्टी की नीतियों का ‘‘पर्दाफाश’’ करता है.

राजकुमार चौहान दलित समाज से आते हैं और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से उनका नाम कांग्रेस ने आखिरी समय में काट दिया जिसके बाद से वो नाराज चल रहे थे. कांग्रेस ने चौहान की जगह राजेश लिलोठिया को चुनावी मैदान में उतारा है.

राजकुमार चौहान ने 21 अप्रैल को टिकट की मांग को लेकर राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदरेशन भी किया था. बता दें कि इससे पहले बीजेपी सांसद उदित राज ने टिकट ना मिलने पर पार्टी से किनारा कर लिया था. उदित राज ने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल

जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'

जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'

बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?

Embed widget