एक्सप्लोरर

'झुकता है तानाशाह, झुकाने वाला...', PM मोदी पर संजय सिंह का वार, बताया अमित शाह का 'अंदरूनी प्लान'

Sanjay Singh On PM Modi: संजय सिंह ने कहा कि लोअर कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के मामले में जमानत मिल गई थी लेकिन पहली बार बिना ऑर्डर के हाई कोर्ट से स्टे ले लिया गया.

Sanjay Singh On PM Modi: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (13 सितंबर) को मिली जमानत को सत्य की जीत करार दिया. संजय सिंह ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि झुकते हैं तानाशाह, झुकाने वाला चाहिए.

आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि कल यानि कि शुक्रवार (13 सितंबर) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जो जमानत दी और उसमें जो बातें लिखीं उससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का कुचक्र था. वो एक तरह की साज़िश थी.

'अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'AAP' पूरी मज़बूती से खड़ी रही'

वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने वही बातें कही जो हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं. जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मकसद है कि किसी भी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म कर विधायकों को तोड़ना है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' पूरी मज़बूती से खड़ी रही. अमित शाह न ही दिल्ली में, न पंजाब में और न ही एमसीडी में हमें तोड़ पाए.

'अरविंद केजरीवाल ने जेल की चारदीवारी के पीछे लड़ना किया स्वीकार' 

आप सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हौसले के साथ जेल की चारदीवारी के पीछे लड़ना स्वीकार किया. मगर, झुकना स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि झुकता है तानाशाह, झुकाने वाला चाहिए. नरेंद्र मोदी को झुकाने वाला नेता कोई और नहीं अरविंद केजरीवाल ही है. जांच एजेंसी को एक पैसे की बरामदगी न अरविंद केजरीवाल के यहां से हुई, न मनीष सिसोदिया के यहां से और न ही मेरे घर से. लेकिन झूठ का पहाड़ खड़ा किया जा रहा है. न कोई तथ्य है, न सबूत सिर्फ तानाशाही है. 

'झूठा केस बनाकर CBI ने जेल से किया गिरफ्तार'

संजय सिंह ने कहा कि लोअर कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के मामले में जमानत मिल गई थी. लेकिन पहली बार बिना ऑर्डर के हाई कोर्ट से स्टे ले लिया गया. फिर झूठा मामला बनाकर सीबीआई ने जेल के अंदर ही गिरफ़्तार कर लिया. जिसको लेकर कल सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि 22 महीने तक सीबीआई को अरविंद केजरीवाल की याद नहीं आई.

'अमित शाह के पिंजरे में क़ैद है CBI'

संजय सिंह ने कहा कि जब अमित शाह को लगा कि ईडी के मामले में जमानत मिल गई, तब सीबीआई को भेजा गया. चूंकि, सीबीआई अमित शाह के पिंजरे में क़ैद है. इसलिए मैं मांग करता हूं कि अमित शाह को अब अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बनता है.

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, जवानों ने पूरे इलाके को घेरा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget