एक्सप्लोरर

वोटिंग के बाद अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- विकास दिखाने के लिए लगाते हैं चीन की फोटो

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. वोटिंग के बाद उन्होंने सीएम योगी पर हमला बोला.

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं. रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग के बाद उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

'चुनाव से पहले आरोप लगाना बीजेपी की आम बात'

अखिलेश यादव ने कहा, कोई आतंकवादी हो तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना आम बात है. भाजपा रणनीति से चलती है. इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई. यूपी में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया.

'सैफई का विकास एक दिन का नहीं'

बाबा मुख्यमंत्री सत्ता में 5 साल रहे. आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं, जिम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है. बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है, कोई अच्छा काम देखना नहीं है.

'यूपी का किसान बीजेपी को नहीं करेगा माफ'

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बीजेपी का सफाया होगा. उत्तर प्रदेश के किसान इन लोगों को माफ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन ने पहले 2 चरणों के चुनाव में शतक लगाया है. तीसरे चरण में भी हम लोग विरोधियों गे आगे रहेंगे. बता दें कि अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी वोट डालने पहुंची थीं. इससे पहले शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव ने भी मतदान किया. वहीं सपा के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हील चेयर पर बैठकर जसवंतनगर के पोलिंग सेंटर पर वोट डालने पहुंचे.

ये भी पढ़ें

UP Assembly Election 2022: चौथे राउंड में अवध पहुंची यूपी की चुनावी लड़ाई, किसका पलड़ा भारी? आंकड़ों से समझें सियासी समीकरण

UP Election: तीसरे चरण में कानपुर-झांसी समेत कई जगह EVM खराब, सपा ने कहा- नहीं दब रहा साइकिल का बटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget