एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'विदेश जाता हूं तो मुझे शर्म आती है कि...', दिल्ली सरकार पर एस जयशंकर का बड़ा हमला

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने AAP सरकार पर दिल्ली में बेसिक फैसिलिटी की कमी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें विदेश में शर्मिंदगी होती है.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बेसिक सुविधाओं की भारी कमी है जिससे उन्हें विदेश में शर्मिंदगी महसूस होती है. एस जयशंकर ने AAP सरकार को साफ पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास और बाकी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में विफल बताया. उनका कहना था कि दिल्ली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया गया है.

विदेश मंत्री ने दिल्ली में दक्षिण भारतीय समुदाय के बीच बातचीत के दौरान कहा "जब भी मैं विदेश जाता हूं तो मुझे ये स्वीकार करने में शर्म आती है कि दिल्ली में लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी है. यहां तक कि नागरिकों को घर, सिलेंडर, जल जीवन मिशन के तहत पाइप से पानी और आयुष्मान भारत योजना का फायदा भी नहीं मिल रहा है." उन्होंने नागरिकों से आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन के लिए वोट करने क आह्वान किया.

दिल्ली को पिछले 10 सालों में हुआ नुकसान

एस जयशंकर ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली को पीछे छोड़ दिया गया है और यहां के लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं. उन्होंने कहा "पानी, बिजली, गैस सिलेंडर और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली के लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है. अगर यहां की सरकार इन बुनियादी अधिकारों को नहीं देती तो 5 फरवरी को इस सरकार को बदलने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए."

दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार एक दशक से सत्ता में होने के बावजूद शहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी-दिल्ली, बिहार-हरियाणा और राजस्थान में बारिश, जानें फरवरी के पहले हफ्ते का कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget