एक्सप्लोरर

नागरिकता विवाद: राजनाथ बोले- राहुल गांधी को गृह मंत्रालय का नोटिस मिलना बड़ी बात नहीं, यह सामान्य प्रक्रिया है

नागरिकता से जुड़ी शिकायत पर गृह मंत्रालय द्वारा राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर नए सिरे से विवाद शुरू हो गया है. गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है और उन्हें 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है. राहुल गांधी को बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर नोटिस भेजा गया है.

कांग्रेस ने इसे दुर्भावना से किया गया काम बताया है. वहीं सरकार ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताई है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी कोई सांसद संसद में कोई सवाल उठाता है तो उनपर नोटिस जारी करके जवाब मांगा ही जाता है, इसमें कुछ नया नहीं है. सांसद के पत्र पर जवाब मांगा जाना नॉर्मल कोर्स है. राजनाथ ने कहा, ''मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट ने कई बार शिकायत दी थी, उसपर कार्रवाई की गई है.''

अमेठी में राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग से क्लीन चिट पर राजनाथ ने कहा कि ये शिकायत हमने नहीं की थी और न ही निर्वाचन आयोग ने गृह मंत्रालय को कोई नोटिस दिया है.

सुब्रमण्यम स्वामी का दावा- बीजेपी नेता ने कहा है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे. उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षीक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बतायी गई है. उसमें गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है.

राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा, सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिस

सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी में कहा गया है कि 17 फरवरी, 2009 को इस कंपनी को दी गई जानकारी में राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता बतायी है.

नागरिकता से जुड़ी शिकायत पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया जानती है कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं. मोदी जी के पास बेरोजगारी, कृषि संकट और कालेधन के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है. ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकार के माध्यम से फर्जी विमर्श गढ़ रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget