एक्सप्लोरर

राजस्थान: वसुंधरा राजे और मोदी सरकार वापस आई तो घुसपैठियों को करेंगे बाहर- अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों, किसानों, गांव, महिलाओं, युवाओं और सेना के लिये 129 जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं.

जयपुर: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की जनता से प्रदेश में वसुंधरा राजे की सरकार को वापस लाने के लिए वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजे सरकार बनने के बाद 2019 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार वापस आती है तो बीजेपी पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेगी. राजस्थान के करौली जिले में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मोदी ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने एनआरसी का जिक्र करते कहा कि असम में 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित किया गया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि देश में घुसपैठिये होने चाहिए या नहीं.

शाह ने कहा, ''2018 में बीजेपी की वसुंधरा सरकार लाओ, 2019 में नरेन्द्र मोदी की सरकार वापस लाओ, मैं राजस्थान वालों को वचन देता हूं कि 2019 में सरकार बनने के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर देश के बाहर भेजने का काम बीजेपी सरकार करेगी.''

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों, किसानों, गांव, महिलाओं, युवाओं और सेना के लिये 129 जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं. शाह ने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे सरकार ने भामाशाह, उज्ज्वला, ऊर्जा, आवास, राजश्री और शौचालय सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये विकास को गति देने का काम किया है.

अमित शाह ने कहा कि करौली जिले में सड़कों के विकास के लिये 42 करोड़ रुपये, जनस्वावलंबन योजना में 3 करोड़ रुपये, भामाशाह स्वास्थ्य योजना में 10 हजार लोगों को फायदा पहुंचाने के साथ साथ मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत 9400 बेटियों को उसका फायदा पहुंचाया है. ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन हजार लोगों को आवास उपलब्ध करवाये हैं.

शाह ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र सरकार ने राजस्थान के विकास के लिये प्रदेश का बजट 94 हजार करोड़ रूपये से बढ़ाकर दो लाख 12 हजार करोड़ रुपये किया है. प्रदेश की बीजेपी सरकार ने प्रतिव्यक्ति आय को 78 हजार रूपये करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है. सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी और पाकिस्तान से हर रोज घुसपैठ होती थी.

Rajasthan Shikhar Sammelan: राम मंदिर 1992 में ही बन चुका है, बस भव्य बनना बाकी है- प्रकाश जावड़ेकर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब मोदी सरकार आयी तो जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसकर 12 जवानों को मार दिया था. लेकिन अब बीजेपी की मोदी सरकार थी और सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget