एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 2018 चुनाव में बहुत ही कम वोट से जीते थे ये प्रत्याशी, एक ने महज 154 वोटों से मारी बाजी

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में 2018 में भी 199 सीटों पर ही मतदान हुआ था. तब बीजेपी के जब्बर सिंह ने सबसे कम 154 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. दूसरे नंबर पर निर्दलीय खुशवीर सिंह रहे थे.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में आज (25 नवंबर) विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है. वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. चुनाव आयोग समेत सभी राजनीतिक दल इस तैयारी में हैं कि वोटिंग ज्यादा से ज्यादा देर तक चले. दरअसल, ज्यादा से ज्यादा वोटिंग चुनाव के लिए जरूरी है. इससे न सिर्फ लोगों की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ती है, बल्कि प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का अंतर भी कम होता है.

यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया जाता है. इस बार भी चुनाव आयोग और सभी दलों की यही कोशिश है. अगर हम बात 2018 में हुए चुनावों और उसमें सबसे कम वोटों से मिली हार को देखेंगे तो शुरू की दो हार देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. हम बता रहे हैं ऐसे ही कुछ प्रत्याशियों के नाम.

1. जब्बर सिंह

बीजेपी प्रत्याशी जब्बर सिंह खंखला ने 2018 में इस सीट पर सबसे कम अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी के मनीष मेवाड़ा को 154 वोटों से हराया था.

2. खुशवीर सिंह

खुशवीर सिंह 2018 में ऊमारवाड़ सीट से निर्दलीय खड़े हुए थे. इन्होंने इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केसाराम चौधरी को 251 वोटों के अंदर से हराया.

3. धर्मेंद्र कुमार

पीलीबंगा के धर्मेंद्र कुमार ने 2018 में हुए चुनाव में बीजेपी के टिकट पर ताल ठोकी थी. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद कुमार को 278 वोटों से मात दी थी..

4. अशोक डोगरा

बूंदी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अशोक डोगरा ने 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा को 713 वोटों से हराया था.

5. हाकम अली खान

फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर उतरे हाकम अली खान ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनीता कुमारी को 860 वोटों से हराया था.

6. शाले मोहम्मद

इसके अलावा पोकरण में कांग्रेस प्रत्याशी शाले मोहम्मद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रतापपुरी को 872 मतों से हराया था.

7. वीरेंद्र सिंह और हमीर सिंह भायल

दांतारामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी हरीश चंद कुमावत को 920 वोटों से और  सिवाना में बीजेपी प्रत्याशी हमीर सिंह भायल ने निर्दलीय प्रत्याशी बलराम को 957 वोटों से हराया था.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

ये भी पढ़ें

विश्व हिंदू कांग्रेस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके थाईलैंड के प्रधानमंत्री, भेजा खत, बोले- 'हमें हिंदू मूल्यों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget