एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर पिता को हराने उतरी बेटी, बताई ये वजह

Rajasthan Elections: अलवर ग्रामीण सीट पर BJP ने पूर्व विधायक जयराम जाटव को उतारा है. कांग्रेस से टीकाराम जूली मैदान में हैं. पर सबसे ज्यादा चर्चा में निर्दलीय मीना कुमारी हैं जो जयराम की बेटी हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जयराम जाटव के लिए इस बार जीत की राह आसान नहीं है. बीजेपी प्रत्याशी जयराम जाटव को जहां एक तरफ कांग्रेस उम्मीदवार चुनौती दे रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें सबसे ज्यादा फाइट खुद उनकी बेटी मीना कुमारी दे रही हैं, जो निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरी हैं. उनका मकसद भी पिता के वोट काटना और उन्हें हराना है.

मीना कुमारी कहती हैं, “मेरे पिता बहुत अंधविश्वासी है, मैं इसलिए चुनाव लड़ रही हूं क्योंकि वह अपनी बेटी का सम्मान नहीं करते हैं तो दूसरों की बेटियों का सम्मान कैसे कर सकते हैं?” मीना कुमारी के पति तारा चंद चुनाव प्रचार में उनका साथ दे रहे हैं. वह प्रचार के दौरान हमेशा उनके साथ ही रहते हैं. वह भी मीना कुमारी के पिता पर सवाल उठाते हैं.

बचपन से ही हो रहा सौतेला व्यवहार

द प्रिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में मीना कुमारी के एक रिश्तेदार से बातचीत के आधार पर बताया है कि मीना का बचपन बहुत मुश्किल में बीता है. जाटव का पहले बेटे की जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो गई. इसके बाद कुमारी का जन्म हुआ. किसी ने जयराम जाटव को बताया कि उनकी बेटी अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आई है और यही उनके बेटे की मौत का कारण है. इस बात को सुनने के बाद से ही परिवार ने उसके साथ सौतेला व्यवहार करना शुरू कर दिया.

'पिता ने बार-बार मुझे प्रताड़ित किया है'

मीना कुमारी ने द प्रिंट को बताया, ''शुरू से ही उनका रिश्ता मेरे साथ ऐसा ही रहा है. उन्होंने मुझे बार-बार प्रताड़ित किया. मैं खून के आंसू लेकर जनता के बीच जा रही हूं. मैं राजनीति में इसलिए आई हूं क्योंकि मेरे पिता मेरी बात नहीं सुनते, लेकिन उम्मीद है कि लोग सुनेंगे.”

'उसका मकसद वोट काटना है'

वहीं, मीना कुमारी के पिता जयराम जाटव का कहना है, “मैं पूरे समय लोगों से जुड़ा रहा हूं. यहां जातीय समीकरण है. यह एक अनोखा निर्वाचन क्षेत्र है. यहां मुसलमान भी मुझे वोट देने के लिए तैयार हैं. मेरा मुकाबला यहां सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली से है. इसके अलावा कोई भी फाइट में नहीं है. मीना कुमारी की स्थिति अच्छी नहीं है. उसका मकसद सिर्फ वोट काटना है.''

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

ये भी पढ़ें

रूस ने गिराए 16 यूक्रेनी ड्रोन, सैन्य ठिकानों पर होने वाला था घातक हमला, यूक्रेन क्यों बना रहा क्रीमिया को निशाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget