एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जनता की नाराजगी बनेगी बीजेपी के लिए हार की वजह: कांग्रेस

राजस्थान में कांग्रेस का मानना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर आम जनता में 'भारी नाराजगी' की कीमत बीजेपी को इस विधानसभा चुनाव में चुकानी पड़ेगी और वह अप्रत्याशित रूप से हारेगी

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस का मानना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर आम जनता में 'भारी नाराजगी' की कीमत बीजेपी को इस विधानसभा चुनाव में चुकानी पड़ेगी और वह अप्रत्याशित रूप से हारेगी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता और जयपुर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को कहा कि जनता की भावनाएं कांग्रेस की तरफ हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्राओं से पार्टी के पक्ष में माहौल मजबूत हुआ है.

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "इस बार मुख्यमंत्री और उनके कई मंत्री चुनाव हारने वाले हैं. जनता में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति भारी नाराजगी है जो अपने समूचे कार्यकाल में लोगों से नहीं मिलीं और अब सिर्फ वोट मांगने जा रही हैं.'' उन्होंने आगे कहा, "आज राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर घर घर में चर्चा हो रही है और लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार इसका जवाब दें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बार-बार इस मुद्दे को उठाए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री व उनकी सरकार चुप है.''

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल से दो दिन की राजस्थान यात्रा पर आ रहे हैं जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री राजे के निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ से होगी. राहुल गांधी को लेकर खाचरियावास ने कहा, "राहुल गांधी को राज्य में अपार जनसमर्थन मिल रहा है और बीजेपी की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में आम जनता ने बीजेपी को इतना प्रचंड बहुमत दिया लेकिन वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रही.''

बता दें कि राजस्थान में सात दिसंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 दिसंबर घोषित होंगे. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 200 में से 163 सीटें जीतीं थी जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget