एक्सप्लोरर

आडवाणी को लेकर राहुल का मोदी पर तंज, कहा- 'मुक्केबाज' ने 'कोच' पर ही बरसाए मुक्के

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी का अपमान किया है. उन्होंने कहा आडवाणी को मुक्का मारने के बाद इस मुक्केबाज ने नोटबंदी और ‘‘गब्बर सिंह टैक्स’’ (जीएसटी) से छोटे दुकानदारों पर मुक्के बरसाए.

भिवानी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे ‘मुक्केबाज’ हैं जो बेरोजगारी से मुकाबले के लिए अखाड़े में उतरे थे, लेकिन उन्होंने अपने कोच और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर ही मुक्के बरसा दिए. राहुल ने भिवानी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. भिवानी भारत की ‘‘मुक्केबाजी की नर्सरी’’ के तौर पर जाना जाता है. इस जिले ने कई नामी मुक्केबाज दिए हैं, जिनमें विजेंदर सिंह भी शामिल हैं. विजेंद्र दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल ने ‘‘मुक्केबाज पीएम’’ पर आडवाणी को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता के ‘‘चेहरे पर मुक्के’’ मारे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अपने 56 इंच के सीने पर गुमान करने वाले मुक्केबाज नरेंद्र मोदी बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों से मुकाबला करने के लिए अखाड़े में उतरे थे. पिछले पांच साल से इस मुक्केबाज ने भारत के गरीबों, कमजोर वर्गों, किसानों पर प्रहार किए हैं और अब लोग कह रहे हैं कि उन्हें यह मुक्केबाज नहीं चाहिए. वह (मोदी) समझ ही नहीं पाए कि वह किसके खिलाफ लड़ रहे हैं.’’ राहुल ने कहा, ‘‘वहां नरेंद्र मोदी के कोच आडवाणी जी और गडकरी जैसे टीम के अन्य सदस्य भी थे. मोदी अखाड़े में आए और उन्होंने सबसे पहला काम किया आडवाणी के चेहरे पर मुक्का मारने का.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी का अपमान किया. राहुल ने कहा कि आडवाणी को मुक्का मारने के बाद इस मुक्केबाज ने नोटबंदी और ‘‘गब्बर सिंह टैक्स’’ (जीएसटी) से छोटे दुकानदारों पर मुक्के बरसाए. उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश जानता है कि इन फैसलों का उन पर कितना बुरा प्रभाव पड़ा.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘मुक्केबाज पीएम’’ यहीं नहीं रुके, उन्होंने उन किसानों पर भी प्रहार किया जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने और कर्ज माफी करने की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद लोग सोचने लगे कि यह मुक्केबाज कर क्या रहा है, क्योंकि उसे तो पता ही नहीं है कि उसका मुकाबला किसके खिलाफ है.’’ राहुल ने कहा, ‘‘अब मात खा चुके मुक्केबाज अखाड़े के फर्श पर पड़े हुए हैं और हवा में मुक्के चला रहा हैं. देश के लोग मोदी को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट कर रहे हैं.’’ उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में हुई कथित अनियमितता के अपने आरोप को दोहराया और दावा किया कि मोदी ने एक उद्योगपति की कंपनी को 30,000 करोड़ रुपए दे दिए. राहुल ने कहा, ‘‘किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई, लेकिन भगोड़ों को पैसे दिए गए और वे देश से भाग गए.’’ कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. श्रुति हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बंसी लाल की पोती और मौजूदा विधायक किरण चौधरी की बेटी हैं. बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद धरमवीर को ही दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है. हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा. राज्य की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी से सीधे मुकाबले में दिख रही है. इस बीच, राहुल ने कांग्रेस की न्यूनतम आय (न्याय) योजना के बारे में भी लोगों को बताया. इस योजना के तहत पार्टी ने वादा किया है कि उसकी सरकार बनने पर 25 करोड़ ऐसे गरीबों को प्रति माह 6,000 रुपए दिए जाएंगे जो महीने में 12,000 रुपए से कम कमाते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘न्याय’ योजना लागू होने पर नौकरियां पैदा होंगी और अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget