एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के वायनाड सीट चुनने के बाद कुछ इस तरह होगा वहां त्रिकोणीय मुकाबला

इस सीट पर राहुल गांधी को एलडीएफ से पी पी सुनीर टक्कर दे रहे हैं. वहीं बीजेपी ने भी वायनाड सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है. यहां एनडीए के प्रत्याशी भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लपल्ली होंगे.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. वे अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा इस बार केरल के वायनाड से भी चुनावी दांव खेलने जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट को चुनने को लेकर जहां बीजेपी उन पर डरकर भागने का आरोप लगा रही है वहीं कांग्रेस इससे यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि साउथ और नॉर्थ को कांग्रेस एक तरह से मानती है. इस फैसले को कांग्रेस की तरफ से दक्षिण भारत में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां लोकसभा की 130 सीटें हैं.

जिस वायनाड सीट से राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है यह जिला तीन राज्यों (केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक) की सीमा को छूता है. केरल की 20, तमिलनाडु की 39, पुदुचेरी की 1 और कर्नाटक की 28 सीटें हैं. राहुल गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अब इस सीट के बारे में जानने को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है.

वहीं इस सीट पर राहुल गांधी को एलडीएफ से पी पी सुनीर टक्कर दे रहे हैं. सूनीर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि 'राहुल को अमेठी में हार का डर सता रहा है इसलिए केरल की सीट चुनी है. लेकिन यहां मैं उन्हें कड़ा मुकाबला दे कर जीत हासिल करुंगा.'

एलडीएफ के कैंडिडेट ने जहां अपनी जीत का दावा किया है. वहीं बीजेपी ने भी वायनाड सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है. अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस सीट पर एनडीए के प्रत्याशी भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लपल्ली होंगे.

आपको बता दें कि वायनाड सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. केरल का वायनाड लोकसभा सीट 2009 में बना. वायनाड लोकसभा के तहत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं इनमें से तीन वायनाड ज़िले के, तीन मल्लापुरम ज़िले के और एक कोझीकोड ज़िले से हैं. विधानसभा सीटें- मानाथावाडी, सुल्तानबथेरी, कल्पेट्टा, थिरुवंबाडी, एननाड, नीलांबुर और वांडूर.

वायनाड सीट में हिंदू आबादी 49.7 प्रतिशत है. ईसाई और इस्लाम को मानने वालों की आबादी भी करीब-करीब इतनी ही है. यहां ईसाई 21.5 और मुस्लिम 28.5 प्रतिशत हैं. खास बात ये है कि इस सीट की हिंदू आबादी में दलितों की खासी आबादी है. कुल वोटरों की तादाद 13 लाख, 25 हजार 788 है.

इस सीट पर 2009 और 2014 दोनों ही चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई थी. 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को वायनाड में बड़ी जीत हासिल हुई थी. यूडीएफ (कांग्रेस) के एमआई शाहनवाज़ ने एलडीएफ (सीपीआई) के ऐडवोकेट एम रहमतुल्लाह को 1,53,439 के भारी मार्जिन से शिकस्त दी थी. वहीं 2014 में भी कांग्रेस इस सीट पर जीती थी लेकिन वोटों के अंतर में 2009 के मुकाबले काफी कम अंतर था. 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई थी.

13 राज्यों की 254 सीटों का सर्वे: कांग्रेस पर भारी बीजेपी, लेकिन 2014 के मुकाबले नुकसान

तेज प्रताप की खुली धमकी, नहीं मिली दो सीटें तो अपना मोर्चा बनाकर 20 सीटों पर उतारूंगा अपने उम्मीदवार

वायनाड सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ तुषार वेल्लापल्ली होंगे उम्मीदवार, अमित शाह ने की घोषणा

गिरिराज के बिगड़े बोल- कन्हैया-तनवीर को कहा नाग और सांप, बोले- कुचल दिया जाएगा फन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget